दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड (आउटर नॉर्थ) और बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर टिल्लू ताजपुरिया गैंग के मुख्य शूटर आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। 20 साल का आकाश बेगूसराय के फफौत गांव में छिपा हुआ था। इसकी गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ दिल्ली और बिहार पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पूरा मामला 19 मार्च की है। दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र स्थित हरेवेली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रवि भारद्वाज नाम के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था हत्याकांड के बाद दिल्ली पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आकाश उर्फ बिट्टू का नाम सामने आया। वह इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त था और वारदात के तुरंत बाद ही दिल्ली छोड़कर फरार हो गया था। आकाश बेहद शातिर अपराधी है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम तकनीकी अनुसंधान (Surveillance) और खुफिया इनपुट के जरिए उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच पुलिस को ठोस सूचना मिली कि वह बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव में अपने किसी करीबी के यहां शरण लिए हुए है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम बेगूसराय पहुंची और खोदावंदपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर योजना तैयार की गई। इसके बाद पुलिस ने फफौत गांव के उस संभावित ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया। छापेमारी इतनी अचानक और सटीक थी कि शूटर आकाश को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस ने उसे बिना किसी प्रतिरोध के धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी आकाश उर्फ बिट्टू (20) दिल्ली के नांगल ठाकरान का रहने वाला है। कम उम्र में ही वह जरायम की दुनिया में उतर गया और कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया। कई हिंसक वारदातों में शामिल रहा है आकाश पुलिस के अनुसार वह गैंग के लिए शार्प शूटर के तौर पर काम करता था और कई हिंसक वारदातों में शामिल रहा है। यह गिरफ्तारी केवल एक अपराधी की पकड़ नहीं है, बल्कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग के नेटवर्क पर एक करारा प्रहार है। दिल्ली और बिहार पुलिस के बीच इस तालमेल ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि वे कहीं भी छिप जाएं, कानून के हाथ उन तक पहुंच ही जाएंगे। पुलिस अब उसे पनाह देने वाले स्थानीय मददगारों की पहचान कर रही है। यहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली चली गई है। संबंधित न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, जिससे हत्याकांड की पूरी कड़ियां जोड़ी जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से टिल्लू ताजपुरिया गैंग की कमर टूटेगी और संगठित अपराध पर लगाम लगेगी। दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड (आउटर नॉर्थ) और बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर टिल्लू ताजपुरिया गैंग के मुख्य शूटर आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। 20 साल का आकाश बेगूसराय के फफौत गांव में छिपा हुआ था। इसकी गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ दिल्ली और बिहार पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पूरा मामला 19 मार्च की है। दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र स्थित हरेवेली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रवि भारद्वाज नाम के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था हत्याकांड के बाद दिल्ली पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आकाश उर्फ बिट्टू का नाम सामने आया। वह इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त था और वारदात के तुरंत बाद ही दिल्ली छोड़कर फरार हो गया था। आकाश बेहद शातिर अपराधी है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम तकनीकी अनुसंधान (Surveillance) और खुफिया इनपुट के जरिए उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच पुलिस को ठोस सूचना मिली कि वह बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव में अपने किसी करीबी के यहां शरण लिए हुए है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम बेगूसराय पहुंची और खोदावंदपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर योजना तैयार की गई। इसके बाद पुलिस ने फफौत गांव के उस संभावित ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया। छापेमारी इतनी अचानक और सटीक थी कि शूटर आकाश को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस ने उसे बिना किसी प्रतिरोध के धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी आकाश उर्फ बिट्टू (20) दिल्ली के नांगल ठाकरान का रहने वाला है। कम उम्र में ही वह जरायम की दुनिया में उतर गया और कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया। कई हिंसक वारदातों में शामिल रहा है आकाश पुलिस के अनुसार वह गैंग के लिए शार्प शूटर के तौर पर काम करता था और कई हिंसक वारदातों में शामिल रहा है। यह गिरफ्तारी केवल एक अपराधी की पकड़ नहीं है, बल्कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग के नेटवर्क पर एक करारा प्रहार है। दिल्ली और बिहार पुलिस के बीच इस तालमेल ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि वे कहीं भी छिप जाएं, कानून के हाथ उन तक पहुंच ही जाएंगे। पुलिस अब उसे पनाह देने वाले स्थानीय मददगारों की पहचान कर रही है। यहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली चली गई है। संबंधित न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, जिससे हत्याकांड की पूरी कड़ियां जोड़ी जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से टिल्लू ताजपुरिया गैंग की कमर टूटेगी और संगठित अपराध पर लगाम लगेगी।


