समस्तीपुर में रामनवमी पर धूमधाम के साथ अलग-अलग हनुमान व राम मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। पूरा शहर गेरुआ पताका से पटा हुआ है। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी मंदिर में हिन्दुपुत्र संगठन की ओर से भगवान राम की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। पांच दिनों तक भव्य कार्यक्रम का कृतन पाठ के साथ ही सुंदर कांड आदि का आयोजन होगा। 31 मार्च को इस मंदिर से शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैंड की आवाज से माहौल भक्तिमय संगठन की ओर से इस बार कोलकाता से बैंड मंगाया गया है। आज के दौरान बैंड की आवाज से माहौल भक्तिमय हो गया। बैंड टीम में 22 लोग शामिल हैं। जहां नगारा और ढाक की आवाज ने लोगों को अपनी ओर आक्रशित किया। शहर से सटे डढिया बेलार गांव स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पूजा अर्चना के साथ ही अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। जो शनिवार दोपहर तक चलेगा। एक सप्ताह पहले ही पुलिस बल तैनात यहां बता दें कि पिछले साल इसी स्थल पर एक विक्षिप्त युवक की ओर से हनुमान प्रतिमा पर पत्थर फेंक दिया गया था। जिससे हनुमान प्रतिमा विखंडित हो गई थी। इस घटना के बाद यहां लोगों की ओर से जमकर बबाल मचाया गया। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था। कई दिनों तक इलाका सुगलता रहा। गांव लगातार पुलिस बलों को तैनात रखा गया था। इधर एक सप्ताह पहले से ही इस मंदिर पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। ग्रामीण इलाकों में भी धूमधाम के साथ मनी रामनवमी दूसरी ओर जिले के ग्रामीण इलाकों से भी रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाए जाने की सूचना मिल रही है। जगह-जगह पर हनुमान और राम मंदिरों में भव्य पूजा अर्चना की जा रही है। समस्तीपुर में रामनवमी पर धूमधाम के साथ अलग-अलग हनुमान व राम मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। पूरा शहर गेरुआ पताका से पटा हुआ है। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी मंदिर में हिन्दुपुत्र संगठन की ओर से भगवान राम की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। पांच दिनों तक भव्य कार्यक्रम का कृतन पाठ के साथ ही सुंदर कांड आदि का आयोजन होगा। 31 मार्च को इस मंदिर से शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैंड की आवाज से माहौल भक्तिमय संगठन की ओर से इस बार कोलकाता से बैंड मंगाया गया है। आज के दौरान बैंड की आवाज से माहौल भक्तिमय हो गया। बैंड टीम में 22 लोग शामिल हैं। जहां नगारा और ढाक की आवाज ने लोगों को अपनी ओर आक्रशित किया। शहर से सटे डढिया बेलार गांव स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पूजा अर्चना के साथ ही अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। जो शनिवार दोपहर तक चलेगा। एक सप्ताह पहले ही पुलिस बल तैनात यहां बता दें कि पिछले साल इसी स्थल पर एक विक्षिप्त युवक की ओर से हनुमान प्रतिमा पर पत्थर फेंक दिया गया था। जिससे हनुमान प्रतिमा विखंडित हो गई थी। इस घटना के बाद यहां लोगों की ओर से जमकर बबाल मचाया गया। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था। कई दिनों तक इलाका सुगलता रहा। गांव लगातार पुलिस बलों को तैनात रखा गया था। इधर एक सप्ताह पहले से ही इस मंदिर पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। ग्रामीण इलाकों में भी धूमधाम के साथ मनी रामनवमी दूसरी ओर जिले के ग्रामीण इलाकों से भी रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाए जाने की सूचना मिल रही है। जगह-जगह पर हनुमान और राम मंदिरों में भव्य पूजा अर्चना की जा रही है।


