गोपालगंज के सुप्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर में चैत्र नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लगे रहे। मंदिर परिसर से लेकर थावे गोलंबर तक लोग खचाखच भरे हुए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पूरे इलाके में मां के जयकारे गूंजते रहे। थावे दुर्गा मंदिर के साथ ही जिले के अन्य सभी दुर्गा मंदिरों में भी नवमी पर मां भवानी की पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान नौ दिनों का नवरात्र व्रत रखने वाले भक्तों ने मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में हवन भी किया। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर मां भवानी के दर्शन और पूजा के लिए सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर और होमगार्ड मैदान से मंदिर जाने वाला रास्ता भर गया। थावे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ तैनात दंडाधिकारी हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे थे। मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से भी की जा रही थी। हालांकि, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आगे विधि व्यवस्था बनाए रखने में तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को कतारबद्ध करने के लिए पुलिस के जवान लगातार प्रयास करते रहे। उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार मध्य रात्रि को महानिशा पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान भक्त पूरी रात मंदिर परिसर में जमे रहे और देर रात शुरू हुई निशा पूजा के दौरान माता का जयकारा लगाते रहे। प्रशासन इस दौरान भी पूरी तरह सतर्क रहा। गोपालगंज के सुप्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर में चैत्र नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लगे रहे। मंदिर परिसर से लेकर थावे गोलंबर तक लोग खचाखच भरे हुए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पूरे इलाके में मां के जयकारे गूंजते रहे। थावे दुर्गा मंदिर के साथ ही जिले के अन्य सभी दुर्गा मंदिरों में भी नवमी पर मां भवानी की पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान नौ दिनों का नवरात्र व्रत रखने वाले भक्तों ने मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में हवन भी किया। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर मां भवानी के दर्शन और पूजा के लिए सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर और होमगार्ड मैदान से मंदिर जाने वाला रास्ता भर गया। थावे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ तैनात दंडाधिकारी हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे थे। मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से भी की जा रही थी। हालांकि, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आगे विधि व्यवस्था बनाए रखने में तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को कतारबद्ध करने के लिए पुलिस के जवान लगातार प्रयास करते रहे। उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार मध्य रात्रि को महानिशा पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान भक्त पूरी रात मंदिर परिसर में जमे रहे और देर रात शुरू हुई निशा पूजा के दौरान माता का जयकारा लगाते रहे। प्रशासन इस दौरान भी पूरी तरह सतर्क रहा।


