मधेपुरा में जमीन विवाद में मारपीट, 8 घायल:मकई काटने को लेकर महिलाओं के सिर और कमर में गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

मधेपुरा में जमीन विवाद में मारपीट, 8 घायल:मकई काटने को लेकर महिलाओं के सिर और कमर में गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नाढ़ी खारी पंचायत के यादवनगर वार्ड छह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पक्ष की पीड़िता वीणा देवी ने भर्राही थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही निलेश कुमार और घनश्याम यादव ने उनके खेत से मकई काट ली। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर भागने के बावजूद आरोपी उनके घर तक पहुंच गए और उनके साथ फिर से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहू नूतन देवी और गौरी देवी को भी नहीं बख्शा गया। दोनों महिलाओं के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घात लगाए 25-30 लोगों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। उनके अनुसार घनश्याम यादव का पड़ोसी राजो यादव, धीरज कुमार, बंटी यादव और भूषण यादव के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। घटना के दिन घनश्याम यादव की पत्नी रंजन देवी और भाभी अनिता देवी खेत में लगी मकई की फसल देखने गई थीं, तभी पहले से घात लगाए 25-30 लोगों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची हमलावरों ने दोनों महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों पर भी हमला किया गया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। भर्राही थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नाढ़ी खारी पंचायत के यादवनगर वार्ड छह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पक्ष की पीड़िता वीणा देवी ने भर्राही थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही निलेश कुमार और घनश्याम यादव ने उनके खेत से मकई काट ली। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर भागने के बावजूद आरोपी उनके घर तक पहुंच गए और उनके साथ फिर से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहू नूतन देवी और गौरी देवी को भी नहीं बख्शा गया। दोनों महिलाओं के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घात लगाए 25-30 लोगों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। उनके अनुसार घनश्याम यादव का पड़ोसी राजो यादव, धीरज कुमार, बंटी यादव और भूषण यादव के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। घटना के दिन घनश्याम यादव की पत्नी रंजन देवी और भाभी अनिता देवी खेत में लगी मकई की फसल देखने गई थीं, तभी पहले से घात लगाए 25-30 लोगों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची हमलावरों ने दोनों महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों पर भी हमला किया गया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। भर्राही थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *