भागलपुर में स्मैक पीने से रोकने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान जमुना मंडल के बेटे 24 साल के रोशन कुमार के तौर पर की गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, रोशन के घर के पास कुछ लोग बैठकर स्मैक पी रहे थे, जिसका रोशन ने विरोध किया। इसके बाद स्मैकर गुस्से में आ गए और दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद 10 की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने रोशन के सिर पर लगातार कई बार रॉड से हमला किया। अपराधियों की ओर से सिर पर रॉड से किए गए हमले में रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन रोशन को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मारपीट का आरोप आशीष कुमार, रोहित कुमार गुलजारी और कृष्ण कुमार पर लगा है। मृतक की पत्नी 6 महीने की प्रेग्नेंट है मृतक के भाई चंदन ने बताया कि आरोपी घर के सामने बैठकर इस स्मैक पी रहा था। इसी दौरान मेरे छोटे भाई ने इसका विरोध किया। इसके बाद रोहित मेरे भाई रोशन से मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद रोहित करीब 5-7 लोगों के साथ पहुंचा और दोबारा रोशन के साथ मारपीट शुरू कर दी। चंदन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रोशन को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चंदन ने बताया कि रोशन की पत्नी 6 महीने की प्रेग्नेंट है। वहींला जानकारी के बाद पुलिस ने रोशन की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नाथनगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि स्मैक पीने को लेकर मना करने पर चार लोगों ने रोशन नाम के युवक की पिटाई की, जिसके बाद घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। भागलपुर में स्मैक पीने से रोकने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान जमुना मंडल के बेटे 24 साल के रोशन कुमार के तौर पर की गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, रोशन के घर के पास कुछ लोग बैठकर स्मैक पी रहे थे, जिसका रोशन ने विरोध किया। इसके बाद स्मैकर गुस्से में आ गए और दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद 10 की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने रोशन के सिर पर लगातार कई बार रॉड से हमला किया। अपराधियों की ओर से सिर पर रॉड से किए गए हमले में रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन रोशन को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मारपीट का आरोप आशीष कुमार, रोहित कुमार गुलजारी और कृष्ण कुमार पर लगा है। मृतक की पत्नी 6 महीने की प्रेग्नेंट है मृतक के भाई चंदन ने बताया कि आरोपी घर के सामने बैठकर इस स्मैक पी रहा था। इसी दौरान मेरे छोटे भाई ने इसका विरोध किया। इसके बाद रोहित मेरे भाई रोशन से मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद रोहित करीब 5-7 लोगों के साथ पहुंचा और दोबारा रोशन के साथ मारपीट शुरू कर दी। चंदन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रोशन को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चंदन ने बताया कि रोशन की पत्नी 6 महीने की प्रेग्नेंट है। वहींला जानकारी के बाद पुलिस ने रोशन की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नाथनगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि स्मैक पीने को लेकर मना करने पर चार लोगों ने रोशन नाम के युवक की पिटाई की, जिसके बाद घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है।


