Hit Songs देने वाली Jasmine Sandlas का दावा, Dhurandhar जैसी फिल्म Bollywood में आज तक नहीं बनी

Hit Songs देने वाली Jasmine Sandlas का दावा, Dhurandhar जैसी फिल्म Bollywood में आज तक नहीं बनी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, बल्कि दर्शकों से भी जमकर तारीफें बटोरी हैं। फिल्म के म्यूजिक एल्बम में अपनी आवाज देने वाली मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म करार दिया है।

सबको हिप्नोटाइज कर दिया है

‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ बातचीत के दौरान जैस्मीन सैंडलस फिल्म की सफलता को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अब तक की सबसे अच्छी हिंदी फिल्म है। यह एक बड़ा बयान जरूर है, लेकिन सच यही है। आप ही बताइए, इतने सालों में ‘धुरंधर’ या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के अलावा ऐसी कौन सी फिल्म आई है जिसने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया हो और पूरे सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया हो?’
 

इसे भी पढ़ें: Ramayana के मेकर्स ने किया ऐलान, Hanuman Jayanti पर दुनिया देखेगी Ranbir Kapoor का राम अवतार

थिएटर्स में टिकट मिलना हुआ मुश्किल

जैस्मीन ने आगे बताया कि उन्होंने कई सालों बाद किसी फिल्म के लिए ऐसा क्रेज देखा है, जहां सिनेमाघरों में टिकट मिलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं इस मास्टरपीस का हिस्सा बनकर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। ऐसा लगता है जैसे मेरी दुआएं कुबूल हो गई हैं। लोग इस फिल्म और इसके म्यूजिक को ग्लोबल लेवल पर महसूस कर रहे हैं।’
 

इसे भी पढ़ें: दमदार पोस्टर के साथ Sanjay Dutt की नई फिल्म Aakhri Sawal की घोषणा, इस दिन होगी रिलीज

सफलता का राज क्या?

सिंगर के मुताबिक, इस फिल्म की वैश्विक सफलता के पीछे पूरी कास्ट, क्रू, म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव और डायरेक्टर आदित्य धर के ‘नेक इरादे’ हैं। जैस्मीन ने इस फिल्म के लिए ‘शरारत’, ‘मैं और तू’ और ‘जिये सजना’ जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *