RCB vs SRH Pitch Report: चिन्नास्वामी के छोटे मैदान पर जमकर बरसेंगे चौके छक्के, या स्पिनरों को मिलेगी मदद? पढ़ें बेंगलूरु की पिच का हाल

RCB vs SRH Pitch Report: चिन्नास्वामी के छोटे मैदान पर जमकर बरसेंगे चौके छक्के, या स्पिनरों को मिलेगी मदद? पढ़ें बेंगलूरु की पिच का हाल

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Pitch report, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का पहला मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम भारत के सबसे छोटे मैदानों में से एक है। ऐसे में इस मुकाबले के हाई-स्कोरिंग होने की संभावना है।

कैसी है एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच

बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आम तौर पर सपाट होती है। पिच फ्लैट और बैटिंग फ्रेंडली होती है। यहां अच्छी बाउंस और पेस के साथ गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। मैदान बहुत छोटा है और आउटफील्ड तेज है। ऐसे में यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने वाला है। हालांकि ड्यू फैक्टर इस मैदान पर काम करता है। शाम के वक़्त ओस गिरने से चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अक्सर रणनीति होती है।

स्पिनर्स को मदद

हाल के सालों में पिच पर ब्लैक सॉइल इस्तेमाल होने से स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह अभी भी बल्लेबाजों का मैदान ही है। गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद होती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल मैचों के दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।

बेंगलुरु के मौसम का हाल

एक्यूवेदर के अनुसार, 28 मार्च को बेंगलुरु का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

दोनों टीमों की गेंदबाजी

आरसीबी की गेंदबाजी बेहद मजबूत है। भुवनेश्वर कुमार जैकब डफी और मंगेश यादव तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। वहीं क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा स्पिन विभाग की ज़िम्मेदारी लेंगे। एसआरएच के लिए हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ब्रायडन कार्स तेज गेंदबाजी करेंगे। वहीं लिविंगस्टोन और हर्ष दुबे के कंधों पर स्पिन गेंदबाजी की ज़िम्मेदारी होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 –

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, मंगेश यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद – ईशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *