शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर और सोनाक्षी की शादी पर दिया ऐसा बयान, लोग बोले- खुश नहीं थे क्या

शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर और सोनाक्षी की शादी पर दिया ऐसा बयान, लोग बोले- खुश नहीं थे क्या

Shatrughan Sinha On Zaheer Iqbal- Sonakshi Marriage: बॉलीवुड के ‘शॉटगन’ यानी शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। साल 2024 में जब उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग-टाइम मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की, तो सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी। इसे लोग लव जिहाद कहने लगे थे। कहा जाता है कि खदु सोनाक्षी का परिवार उनके खिलाफ था और यही वजह है कि उनके भाई उनकी शादी में भी नहीं पहुंचे थे। वहीं, खुद शत्रुघ्न सिन्हा भी आखिरी मौके पर बेटी की शादी में शामिल हुए थे। इंटरफेथ मैरिज (दो अलग धर्मों में शादी) होने पर महीनों बाद, शत्रुघ्न सिन्हा ने इन तमाम बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर लोग अलग-अलग बातें करने लगे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी पर दिया बयान (Shatrughan Sinha On Zaheer Iqbal- Sonakshi Marriage)

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि उनके घर का नाम ‘रामायण’ है और ऐसे में बेटी की दूसरे धर्म में शादी के बाद क्या घर का माहौल ठीक है? इस पर अनुभवी अभिनेता ने बड़े ही शांत और सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक है। हम बहुत खुश हैं। सोनाक्षी और जहीर को देखकर लगता है कि वह दोनों वाकई एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। जब बच्चे खुश हैं, तो फिर किसी और बात का मतलब नहीं रह जाता।”

Shatrughan Sinha On Zaheer Iqbal- Sonakshi Marriage

शत्रुघ्न सिन्हा क्या नहीं थे इस शादी से खुश? (Shatrughan Sinha Daughter Sonakshi Sinha)

उन्होंने आगे मुस्कुराते हुए कहा, “पुरानी कहावत है न- मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी! सबसे बड़ी और अहम बात यह है कि हमने कुछ भी गैर-कानूनी या संविधान के खिलाफ नहीं किया है। बच्चे अब बड़े और समझदार हैं, वह अपना फैसला खुद ले सकते हैं। एक माता-पिता के तौर पर हमारा फर्ज है कि हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहें और हमने वही किया है।” जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा का ये बयान आया लोगों ने भी कमेंट शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, सर आप तो ऐसे कह रहे हैं जैसे ये आपकी खुशी से नहीं हुआ। दूसरे ने लिखा- सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी हमारी फेवरेट हैं। एक और ने लिखा- भाई क्या पूरा परिवार की इस शादी के खिलाफ लगता है।

Shatrughan Sinha On Zaheer Iqbal- Sonakshi Marriage

सोनाक्षी ने जहीर से की थी कोर्ट मैरिज (Sonakshi Sinha Interfaith Marriage With Zaheer Iqbal)

सोनाक्षी और जहीर ने किसी भारी-भरकम शोर-शराबे के बजाय अपने घर पर ही बेहद करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत शादी की थी। हालांकि, उस वक्त ऐसी खबरें भी आई थीं कि सोनाक्षी के भाई इस शादी से ज्यादा खुश नहीं थे और वह समारोह में नजर नहीं आए, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा पूरी तरह अपनी बेटी के साथ खड़े दिखाई दिए थे।

Shatrughan Sinha On Zaheer Iqbal- Sonakshi Marriage

सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं सोनाक्षी-जहीर

शादी के बाद से ही सोनाक्षी और जहीर अक्सर अपने मजेदार वीडियो और वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती है और वे अक्सर ‘कपल गोल्स’ देते नजर आते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का यह ताजा बयान उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो धर्म और परंपराओं के नाम पर इस शादी पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके घर ‘रामायण’ में आज भी प्रेम और आपसी समझ का ही राज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *