फरीदकोट जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की आशंका के चलते सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई लोग सुबह सुबह ही पंपों पर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बाद देश में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों के मन में अनिश्चितता और डर का माहौल बन गया है। लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी ऊर्जा संसाधनों की कमी हो सकती है। इसी डर के चलते लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर पहले से ही ईंधन भरवा रहे हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हालांकि, पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से सामान्य चल रही है। उनका दावा है कि तेल कंपनियों की ओर से नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। जानबूझकर ईंधन का स्टॉक जमा करने के आरोप दूसरी ओर मनप्रीत सिंह समेत अन्य लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक जानबूझकर ईंधन का स्टॉक जमा कर रहे हैं, ताकि भविष्य में बढ़े हुए दामों पर इसे बेचा जा सके। लोगों का कहना है कि प्रशासन इस तरह की संभावित कालाबाजारी को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। ईंधन की कोई भी कमी नहीं है- पंप मालिक इस मामले पेट्रोल पंप मालिक नवीन राबड़ा ने बताया कि यह स्थिति अफवाह और डर के कारण ज्यादा बिगड़ती नजर आ रही है, जबकि आधिकारिक तौर पर ईंधन की कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही ईंधन की खरीदारी करें। पेट्रोल पंप लगी लाइन के PHOTOS…


