जालंधर में BMC चौक के पास पेट्रोल पंप बंद:सेल्समैन ने कहा-स्टॉक थोड़ा लेट होने की वजह से पेट्रोल पंप को बंद किया गया

जालंधर में BMC चौक के पास पेट्रोल पंप बंद:सेल्समैन ने कहा-स्टॉक थोड़ा लेट होने की वजह से पेट्रोल पंप को बंद किया गया

जालंधर में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों ने शहर में अफरा-तफरी मचा दिया है। BMC चौक के पास स्थित केसर पेट्रोल पंप पर तेल का स्टॉक खत्म हो चुका है। वहीं,प्रशासन और पेट्रोलियम एसोसिएशन ने। लोगों से अपील की गई है कि वे पैनिक न हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। पंपों पर लगी लंबी कतारें, स्टॉक हुआ खत्म
जालंधर शहर में पिछले कुछ घंटों से पेट्रोल को लेकर एक असामान्य स्थिति बनी हुई है। लोग दिन-रात पेट्रोल पंपों के बाहर कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
BMC चौक के पास स्थित एक प्रमुख पेट्रोल पंप पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि तेल का स्टॉक पूरी तरह खत्म होने के बाद उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। पंप के सेल्समैन सुदर्शन सिंह ने बताया कि तेल खत्म होने की जानकारी मिलते ही लोगों में और भी डर फैल गया, जबकि असलियत में स्टॉक खत्म होने का कारण अत्यधिक मांग और सप्लाई में हुई मामूली देरी थी। सुदर्शन के अनुसार स्टॉक थोड़ा लेट होने की वजह से पेट्रोल पंप को बंद किया गया। सविधान चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के संचालक से पंप पर लोगों की कतारें देर रात देखने को मिली थी। हालांकि बीते दिन भारत पेट्रोलियम कंपनी के पंप मालिक व एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने बताया था कि पंपों पर लोग पैनिक होकर तेल भरवाने में लगे हुए है।
अफवाहों ने बिगाड़ा खेल
इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारत पेट्रोलियम कंपनी के पंप मालिक और पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुखमोहन सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि लोग पैनिक होकर अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाने में लगे हुए हैं, जिससे मांग अचानक से कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कंपनियों के पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *