‘प्रोड्यूसर संग सोना होगा’, वड़ा पाव गर्ल का छलका दर्द, बताया बड़े सपनों के लिए हुई गंदी डिमांड

Chandrika Dixit Vada Pav Girl: दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल और बिग बॉस फेम चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने पति युमग गेरा के साथ विवाद और अफेयर की खबरों के बीच, चंद्रिका ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे फिल्मी दुनिया में कदम रखते हुए कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं।

कुछ प्रोड्यूसर लड़कियों को बिस्तर शेयर करने के लिए मजबूर करते हैं

चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक प्रोड्यूसर ने उनके साथ अनैतिक डील की मांग की। साथ ही, वीडियो में चंद्रिका ने ये भी साफ कहा कि आजकल कुछ लोग बड़ी इंडस्ट्री में आने के लिए लड़कियों को बिस्तर शेयर करने के लिए मजबूर करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके सामने भी ऐसी अपमानजनक बातें आई हैं और उन्होंने इसका ठोस सबूत भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इतना ही नहीं, वीडियो में चंद्रिका एक ऑडियो क्लिप सुनाती हैं, जिसमें एक शख्स उनसे पूछता है कि क्या शर्त है। जवाब में स्पष्ट कहा जाता है कि प्रोड्यूसर के साथ कॉम्प्रोमाइज करना होगा। इसके लिए पैसे की भी बात होती है। इस पर चंद्रिका ने गुस्से में कहा कि उन्हें बिस्तर पर सोने के लिए पैसे मिलेंगे, लेकिन फिल्मी दुनिया में पहुंचने के लिए ये रास्ता तय करना ही पड़ेगा।

कास्टिंग काउच पर सामने आया एक्ट्रेस का दर्द

चंद्रिका ने इस वीडियो के द्वारा आगे बताया कि कई लड़कियां इस तरह की स्थिति से गुजरती हैं और अपने सपनों के लिए अपनी इज्जत को दांव पर लगा देती हैं। उनका ये खुलासा उनके फैंस और आने वाली लड़कियों के लिए एक चेतावनी और जागरूकता भरा संदेश है।

बता दें, पिछले कुछ दिनों से चंद्रिका अपनी शादीशुदा जिंदगी और झगड़ों को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप तक लगाया था, जिसके बाद से वो खुद भी किसी मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं थीं। बता दें, चंद्रिका दीक्षित का ये कदम बॉलीवुड में कास्टिंग काउच जैसी कुप्रथा के खिलाफ एक मजबूत आवाज की तरह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *