चाचा ने 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काटकर मार डाला:औरंगाबाद में फुल साउंड में गाना बजाया, सभी को काटता गया, दरवाजा खोलने में हुई थी देरी

चाचा ने 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काटकर मार डाला:औरंगाबाद में फुल साउंड में गाना बजाया, सभी को काटता गया, दरवाजा खोलने में हुई थी देरी

औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक चाचा ने तीन भतीजे-भतीजी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गला काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। उसकी हालत भी गंभीर बनी है। उसे पटना रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अनीश कुमार (10), आयुष कुमार (7) और अनुष्का कुमारी ( 5) के रूप में हुई है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है। आरोपी अमंत पाल ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी की अभी शादी नहीं हुई है। इसी बात को लेकर भाभी से झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर कहीं निकला था। जब घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया। उसकी भाभी अनीता देवी नहा रही थी। जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई। दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करते हैं। मौके से आई तस्वीरें देखिए… किस हालत में मिली बच्चों की बॉडी तीनों बच्चों के शव एक कमरे से मिले हैं। बॉडी एक साथ ही पड़ी थी। तीनों के गले पर गंभीर घाव हैं। कमरे में चारों ओर खून बिखरा है। पास ही चाचा भी पड़ा है। उसके भी गले से खून निकल रहा है। पास ही बड़ा सा चाकू दिखाई दे रहा है। साउंड बॉक्स भी टूटा पड़ा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को खून से लथपथ देखा। इसके बाद पता चला कि चाचा की सांस चल रही है। लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया। पहले उसे हायर सेंटर लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया गया है। घायल का गला कटा हुआ था। उसके गले पर गंभीर घाव था। देखकर लगता है की किसी शार्प ऑब्जेक्ट से हमला किया गया है। उसकी स्थिति अभी ठीक नहीं है। हमने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है। ट्रिपल मर्डर के लिए हाई साउंड में स्पीकर बजाया जिस तरह मर्डर किए गए हैं उससे समझ आता है कि आरोपी ने तीनों बच्चों की हत्या का प्लान पहले ही बना लिया था। घर में घुसने के बाद उसने बच्चों को घर में बंद किया। इसके बाद तेज आवाज में स्पीकर बजाने लगा और फिर एक-एक बच्चों को पकड़ने के बाद उसका गला रेत डाला। स्पीकर बजाने के पीछे आरोपी का मकसद ये था कि कोई बच्चों की आवाज ना सुन पाए। इन 3 एंगल्स पर पुलिस कर रही जांच खबर अपडेट की जा रही है… औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक चाचा ने तीन भतीजे-भतीजी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गला काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। उसकी हालत भी गंभीर बनी है। उसे पटना रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अनीश कुमार (10), आयुष कुमार (7) और अनुष्का कुमारी ( 5) के रूप में हुई है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है। आरोपी अमंत पाल ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी की अभी शादी नहीं हुई है। इसी बात को लेकर भाभी से झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर कहीं निकला था। जब घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया। उसकी भाभी अनीता देवी नहा रही थी। जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई। दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करते हैं। मौके से आई तस्वीरें देखिए… किस हालत में मिली बच्चों की बॉडी तीनों बच्चों के शव एक कमरे से मिले हैं। बॉडी एक साथ ही पड़ी थी। तीनों के गले पर गंभीर घाव हैं। कमरे में चारों ओर खून बिखरा है। पास ही चाचा भी पड़ा है। उसके भी गले से खून निकल रहा है। पास ही बड़ा सा चाकू दिखाई दे रहा है। साउंड बॉक्स भी टूटा पड़ा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को खून से लथपथ देखा। इसके बाद पता चला कि चाचा की सांस चल रही है। लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया। पहले उसे हायर सेंटर लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया गया है। घायल का गला कटा हुआ था। उसके गले पर गंभीर घाव था। देखकर लगता है की किसी शार्प ऑब्जेक्ट से हमला किया गया है। उसकी स्थिति अभी ठीक नहीं है। हमने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है। ट्रिपल मर्डर के लिए हाई साउंड में स्पीकर बजाया जिस तरह मर्डर किए गए हैं उससे समझ आता है कि आरोपी ने तीनों बच्चों की हत्या का प्लान पहले ही बना लिया था। घर में घुसने के बाद उसने बच्चों को घर में बंद किया। इसके बाद तेज आवाज में स्पीकर बजाने लगा और फिर एक-एक बच्चों को पकड़ने के बाद उसका गला रेत डाला। स्पीकर बजाने के पीछे आरोपी का मकसद ये था कि कोई बच्चों की आवाज ना सुन पाए। इन 3 एंगल्स पर पुलिस कर रही जांच खबर अपडेट की जा रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *