महाराष्ट्र: रामनवमी जुलूस के दौरान अहिल्यानगर में बवाल, मौलाना सहित 12 लोगों पर FIR

महाराष्ट्र: रामनवमी जुलूस के दौरान अहिल्यानगर में बवाल, मौलाना सहित 12 लोगों पर FIR

Ahilyanagar Ram Navami Stone Pelting: महाराष्ट्र के श्रीरामपुर शहर में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा पर कुछ शरारती तत्वों ने अचानक पथराव किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फ़िलहाल हालात नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट शेयर न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

शोभायात्रा पर अचानक हुआ पथराव

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर के गोंधवनी इलाके से गुरुवार को पारंपरिक रामनवमी शोभायात्रा बड़े उत्साह के साथ श्रीराम मंदिर की ओर निकाली गई थी। जैसे ही यह शोभायात्रा सैयद बाबा चौक स्थित दरगाह के पास पहुंची, अचानक पथराव शुरू हो गया।

इस अचानक हुए हमले के कारण शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना को लेकर अलग-अलग दावे

इस घटना को लेकर स्थानीय लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं। सैयद चौक के कुछ स्थानीय निवासियों ने दावा किया है कि पथराव की शुरुआत जुलूस की ओर से हुई थी।

मौलाना सहित कई लोगों पर FIR

इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दरगाह से जुड़े एक मौलाना और करीब 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शहर में भारी पुलिस बंदोबस्त

घटना के बाद श्रीरामपुर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में राज्य रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद मौके पर डटे हुए हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अफवाह फैलाने वालों को पुलिस की चेतावनी

श्रीरामपुर की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने शहर के चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा लगा दिया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे शहर में हालात नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *