Momos food Poisoning 12 hospitalized in Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में मोमोज खाने से करीब 1 दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों ने मोमो खाया उनको बाद में पेट दर्द, उल्टी और बुखार जैसे लक्षण दिखे। इसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी तब जाकर उनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
मोमोज खाने से एक दर्जन लोग बीमार पड़े
दादरी के आरिफ ने मीडिया को बताया कि कल शाम (गुरुवार) को उनके घर पर उनकी बहन और अन्य रिश्तेदार आए थे तभी हम लोगों ने मोमोज ऑर्डर किए। जिन-जिन लोगों ने मोमोज खाए सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसको लेकर जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई।
केस : मोमोज खाने से मौत का मामला
- मार्च 2026 (तरनतारन, पंजाब) : 2 बच्चों की मौत मोमोज खाने से हो गई थी।
- अक्टूबर 2024 (हैदराबाद) : एक घटना सामने आई थी कि महिला की मौत मोमोज खाने से हो गई थी। साथ ही 20 लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई थी।
नोएडा में मोमोज मामले को लेकर चल रही जांच
अस्पताल की ओर से ये बताया गया है कि फूड पॉइजनिंग के कारण इन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि, अधिकतर लोगों का इलाज करके वापस घर भेज दिया गया है। वहीं, दुकान के फूड सैंपल्स को विभाग ने जांच के लिए भेजा है।
Expert Advice : मोमोज खाने से क्या बीमारी होती है?
डॉ. अमनदीप अग्रवाल ने बताया कि मोमोज खाने से बीमारी नहीं होती है। बल्कि, ये फूड पॉइजनिंग का बड़ा कारण है। हालही में कई मामले सामने आए हैं। इससे साफ होता है कि ये खाना कितना खतरनाक है। अधिकतर मोमोज दुकाने बेहद खराब व्यवस्था में चल रही हैं। इसकी सामग्री भी हेल्थ के लिए सही नहीं होती। मोमोज की चटनी से लेकर मेयोनीज तक बेहद खराब क्वालिटी के होते हैं। ये सबकुछ बीमारी के कारण बन सकते हैं।
मोमोज खाने से पेट में क्या होता है?
लगातार या अत्यधिक मोमोज खाने से इसका मैदा और अन्य चीजें पेट में इंफेक्शन, मोटापा, टाइप-2 मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती हैं। मोमोज की तीखी चटनी से फूड पॉइजनिंग, बवासीर (Piles) या अन्य पेटी समस्या का कारण बन सकती है।
मोमोज खाएं या नहीं?
इसको लेकर कहते हैं, मैदा से बनी चीजों का सेवन कम से कम करना सही होता है। अगर आप खा भी रहे हैं तो अच्छी गुणवत्ता और साफ-सफाई वाली शॉप पर जाकर खाएं। इस तरह की चीजों को माह में एक बार ही खाएं तो सही। अगर ये हेल्दी तरीके से तैयार हो तो उसको खाने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।


