नेपाल में नई सोच और युवा शक्ति के प्रति लोगों ने अपना पूरा विश्वास जताया और इसी के चलते अब देश की बागडोर एक 35 साल के प्रधानमंत्री के हाथ में आ गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। रैपर से राजनेता बने शाह इसी के साथ देश के सबसे युवा पीएम बन गए है। शाह की नियुक्ति नेपाल की राजनीति में एक बड़े परिवर्तन का प्रतीक मानी जा रही है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत शाह को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। खबर अपडेट की जा रही है।
नेपाल को मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री, 35 साल के रैपर बालेंद्र शाह ने ली शपथ


