मोहाली में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला:5 हमलावरों ने रॉड से तोड़ी दोनों टांगे, दूध सप्लाई करने के लिए निकले थे

मोहाली में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला:5 हमलावरों ने रॉड से तोड़ी दोनों टांगे, दूध सप्लाई करने के लिए निकले थे

मोहाली जिले के डेराबस्सी क्षेत्र के कूड़ा गांव में पूर्व सरपंच पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल सरपंच इस सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच रोज की तरह आज सुबह करीब 6 बजे दूध सप्लाई करने निकले थे। इसी दौरान एक शिफ्ट कार में सवार होकर आए लगभग 5 बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने तोड़ी दोनों टांगे हमले के दौरान सरपंच ने हमलावरों से गुहार लगाई और अपना मोबाइल फोन देने की भी कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं माने। आरोपियों ने करीब 15 से 20 मिनट तक लगातार मारपीट की, जिससे उनकी दोनों टांगें टूट गईं। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सरपंच को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। किसी से कोई रंजिश नहीं पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह केवल दूध के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से न्याय की मांग की है। पुलिस ने दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *