डीडवाना से 40 छात्रों का दल जैसलमेर रवाना:कलेक्टर ने बास्केटबॉल प्रशिक्षण के लिए दिखाई हरी झंडी

डीडवाना से 40 छात्रों का दल जैसलमेर रवाना:कलेक्टर ने बास्केटबॉल प्रशिक्षण के लिए दिखाई हरी झंडी

डीडवाना में राज्य सरकार की ‘एक-जिला, एक-खेल’ योजना के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने डाक बंगले से 40 छात्रों के एक दल को जैसलमेर के लिए रवाना किया।
यह दल जैसलमेर के इंडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। छात्र आधुनिक तकनीकों, रणनीतियों और फिटनेस के उन्नत प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर खड़गावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्रों को खेल में आगे बढ़ने और जिले का नाम रोशन करने में सहायक होगा।
एडीएम मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि इस दल में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 40 छात्र शामिल हैं। ये छात्र 29 मार्च तक जैसलमेर में प्रशिक्षण के साथ-साथ शैक्षणिक भ्रमण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को भी जिला प्रशासन ने 12 छात्राओं के एक दल को उन्नत प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु रवाना किया था। इस अवसर पर बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़, कोच मुकेश राठौड़ सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *