‘सपा ने राजू पाल के हत्यारों को सिर-आंखों पर रखा’, अखिलेश यादव को पंकज चौधरी की खरी-खरी!

‘सपा ने राजू पाल के हत्यारों को सिर-आंखों पर रखा’, अखिलेश यादव को पंकज चौधरी की खरी-खरी!

Pankaj Chaudhary on Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने CM योगी पर तंज कसते हुए कहा योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं वह हमारी विधायक को गुमराह कर ले गए। अब आप बताओ हम कहां FIR करवाएं? उनके इस बयान के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है।

UP News: पंकज चौधरी ने किया अखिलेश के बयान पर पलटवार

BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ” FIR उस रक्तरंजित इतिहास पर होनी चाहिए, जिसमें पाल समाज के होनहार लाल राजू पाल की सरेआम हत्या करने वाले दरिंदों को सपा ने अपने सिर-आंखों पर रखा।”

राजू पाल के हत्यारों को संरक्षण देने का पाप सपा ने किया

पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि सपा का राजनीतिक चरित्र हमेशा माफिया, अपराध और संरक्षणवाद से जुड़ा रहा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजू पाल के हत्यारों को संरक्षण देने का पाप समाजवादी पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पहले से भी बड़े अंतर से हारेगी। बता दें कि राजू पाल की पत्नी पूजा पाल का भी कहना है कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती, तो शायद वह जीवित ना होतीं।

UP Politics: अब पढ़िए अखिलेश यादव का पूरा बयान

दरअसल, अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा पूजा पाल महिला थीं। इसलिए उनको हमने पार्टी से नहीं निकाला। लेकिन, फिर मजबूरी में मुझे निकालना पड़ा। अब वह बयानबाजी इसलिए कर रही हैं कि उन्हें टिकट मिल जाए। बता दें कि पूजा पाल ने बयान दिया था कि CM योगी धुरंधर हैं। उन्होंने अतीक जैसे माफिया का अंत किया।

Lucknow News: AI MOU पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि BJP की सरकार हमें आपको सिर्फ लाइन में लगाना जानती है। अब LPG किल्लत हुई तो सरकार ने क्या किया…14 किलो के सिलेंडर को 10 किलो का कर दिया। अगर सिलेंडर 10 किलो का किया है तो उत्पादन भी बढ़ाएं। कम से कम 1.5 गुना करें। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में यूपी की जनता को सिर्फ ठगा गया, यूपी की BJP सरकार ने जितने भी MoU हुए हैं सब गलत है और सभी की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियों से करार किया गया जिसकी कोई पहचान ही नहीं है। दरअसल, अखिलेश यादव उस पुच AI कंपनी पर सवाल उठा रहे थे जिसकी हैसियत 43 लाख रुपए थी उसके साथ कैसे 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश का करार किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *