मोगा में युवक की स्कूटर से गिरकर मौत:चला रहा साथी पैसे के विवाद में कूदा; दोस्त सड़क पर गिरा, ट्रैक्टर ने कुचला

मोगा में युवक की स्कूटर से गिरकर मौत:चला रहा साथी पैसे के विवाद में कूदा; दोस्त सड़क पर गिरा, ट्रैक्टर ने कुचला

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाघापुराना थाना के सहायक थानेदार गुरनैब सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राकेश कुमार (50), निवासी अवतार नगर, बाघापुराना ने पुलिस को बयान दिया है। उनके अनुसार, साहिबदीप सिंह ने उनके बेटे दिनेश कुमार को फोन कर बताया था कि सुखपिंदर सिंह उर्फ निक्का उनके पास है और उससे पैसे लेने हैं। तीनों एक स्कूटर पर हुए रवाना दिनेश कुमार अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर साहिबदीप सिंह की दुकान पर पहुंचा। वहां सुखपिंदर सिंह ने एटीएम से पैसे निकालकर देने की बात कही। इसके बाद साहिबदीप सिंह, दिनेश कुमार और सुखपिंदर सिंह उर्फ निक्का तीनों एक स्कूटर पर सवार होकर बाघापुराना की ओर रवाना हुए। रास्ते में कूदा आरोपी, हादसे में गई जान रास्ते में अचानक सुखपिंदर सिंह स्कूटर से कूदकर भागने लगा। इससे स्कूटर पर पीछे बैठा दिनेश कुमार संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। उसी समय सामने से आ रही एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस जांच जारी घायल दिनेश कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुखपिंदर सिंह उर्फ निक्का और अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ धारा 106 और 281 भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *