पूर्णिया में रामनवमी पर पूरा शहर राममय हो गया है। सड़कें भगवा पताकों और झड़ियों से दुल्हन की तरह सजी है। मंदिरों को फूलों से बेहद ही भव्य तरीके से सजाया गया है। लोग भक्ति के रंग में सराबोर हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। मंदिरों से गूंजते भक्ति गीत और जय श्रीराम के जयकारों ने माहौल को प्रभु के रंग में रंग दिया है। मंदिरों में भव्य सजावट इस साल शहर के प्रमुख मंदिरों में खास तैयारी की गई है। आस्था मंदिर, थाना चौक हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, आरएन शॉ चौक महावीर मंदिर, मधुबनी स्थित महावीर मंदिर और जेल रोड स्थित मनोकामना मंदिर को फूलों की माला और भगवा पताकों, झड़ियों से बेहद ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में दो दिनों तक पूजा-अर्चना, अखंड संकीर्तन और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन वहीं, खीरू चौक इस बार रामनवमी का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। यहां श्री श्री 108 हनुमान समिति की ओर से 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में यूपी के चर्चित वायरल बॉय कुमार अर्जुन अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। 1001 किलो शुद्ध घी के लड्डू का भोग समिति के शक्ति सिंह ने बताया कि यह परंपरा पिछले 29 वर्षों से लगातार जारी है। इस मौके पर 1001 किलो शुद्ध घी के लड्डू का भोग लगाया जा रहा है। दो दिनों तक खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जहां संकीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था थाना चौक और आस्था मंदिर में श्री राम सेवा संघ की ओर से भव्य आयोजन किया गया है। यहां विशेष पूजा, अखंड राम नाम संकीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेकर भक्ति का आनंद ले रहे हैं। आयोजन स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। अलर्ट मोड में प्रशासन वहीं, इस त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सहायक खजांची, लाइन बाजार और मधुबनी जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। पूर्णिया में रामनवमी पर पूरा शहर राममय हो गया है। सड़कें भगवा पताकों और झड़ियों से दुल्हन की तरह सजी है। मंदिरों को फूलों से बेहद ही भव्य तरीके से सजाया गया है। लोग भक्ति के रंग में सराबोर हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। मंदिरों से गूंजते भक्ति गीत और जय श्रीराम के जयकारों ने माहौल को प्रभु के रंग में रंग दिया है। मंदिरों में भव्य सजावट इस साल शहर के प्रमुख मंदिरों में खास तैयारी की गई है। आस्था मंदिर, थाना चौक हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, आरएन शॉ चौक महावीर मंदिर, मधुबनी स्थित महावीर मंदिर और जेल रोड स्थित मनोकामना मंदिर को फूलों की माला और भगवा पताकों, झड़ियों से बेहद ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में दो दिनों तक पूजा-अर्चना, अखंड संकीर्तन और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन वहीं, खीरू चौक इस बार रामनवमी का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। यहां श्री श्री 108 हनुमान समिति की ओर से 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में यूपी के चर्चित वायरल बॉय कुमार अर्जुन अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। 1001 किलो शुद्ध घी के लड्डू का भोग समिति के शक्ति सिंह ने बताया कि यह परंपरा पिछले 29 वर्षों से लगातार जारी है। इस मौके पर 1001 किलो शुद्ध घी के लड्डू का भोग लगाया जा रहा है। दो दिनों तक खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जहां संकीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था थाना चौक और आस्था मंदिर में श्री राम सेवा संघ की ओर से भव्य आयोजन किया गया है। यहां विशेष पूजा, अखंड राम नाम संकीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेकर भक्ति का आनंद ले रहे हैं। आयोजन स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। अलर्ट मोड में प्रशासन वहीं, इस त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सहायक खजांची, लाइन बाजार और मधुबनी जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।


