‘अनंत सिंह जो कहेगा पुलिस वही करेगी क्या’:गैंगस्टर सोनू बोला- SHO ने रूपए लेने के बाद भी मेरी गाड़ी, आदमी पकड़े; सबको बर्बाद कर दूंगा

‘अनंत सिंह जो कहेगा पुलिस वही करेगी क्या’:गैंगस्टर सोनू बोला- SHO ने रूपए लेने के बाद भी मेरी गाड़ी, आदमी पकड़े; सबको बर्बाद कर दूंगा

मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव के गैंगस्टर सोनू का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में वो कॉन्स्टेबल से कह रहा है, ‘थानेदार को हमेशा 1 लाख से 50 हजार पहुंचवाता रहता हूं। फिर भी वो मेरी गाड़ी और मेरे आदमियों को पकड़ रहा है।’ इसमें सोनू मोकामा से जदयू विधायक अनंद सिंह का भी नाम ले रहा है। वो कह रहा है कि अनंत सिंह के कहने पर पंचमहला का थानेदार ये सब कर रहा है। ‘अनंत सिंह पुलिस से मिलकर डरा रहे हैं। थानेदार चाहता है कि मैं अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गवाही ना दूं।’ अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए सोनू का जो ऑडियो सामने आया है उसमें क्या-क्या बातें हुई हैं कहा जा रहा है कि सोनू कॉन्स्टेबल रंजीत से फोन पर बात कर रहा है। हालांकि अभी ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है। इस ऑडियो में सोनू रंजीत से कहता है, पंचमहला थाने के SHO कुंदन कुमार को मैं बराबर लाख-पच्चास हजार रुपए भेजता था। इसके बदले पंचमहला थाना क्षेत्र में सोनू-मोनू गैंग को अवैध धंधा करने की छूट मिली थी। सोनू ऑडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कहता है कि SHO को पैसा लेने के मामले में फंसा देंगे। सोनू, कॉन्स्टेबल रंजीत से कहता है,’मैंने तुम्हारे जरिए SHO को रूपए पहुंचवाए हैं। रंजीत इस बात को कबूल भी करता है। मेरे पास सारे सबूत हैं। मैं सब वायरल कर दूंगा। सोनू कहता है कि SHO ने रूपए लेकर भी जेसीबी जब्त कर लिया।’ सोनू कहता है, ‘जनेऊ पकड़कर कसम खाता हूं कि ऑडियो और वीडियो वायरल करने पर वह बर्बाद हो जाएंगे। SHO ने जब जितने रूपए मांगे वो मैंने दिया है।’ जिस पर कॉन्स्टेबल कहता है कि आप एक्शन लीजिए, लेकिन बीच में उसे नुकसान होगा। सोनू आगे कहता है, SHO ने मेरे पिता को भी धमकी दी और उनपर पिस्टल तान दी। थाना प्रभारी मुझे अनंत सिंह पर दर्ज एफआईआर में कोर्ट में गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे हैं। सोनू ने कहा, उसके पास कॉन्स्टेबल के द्वारा रुपए लेने का वीडियो है। उसके पास कॉन्स्टेबल के रुपए लेते तीन वीडियो है। जिसे वह वायरल कर देगा। सोनू का आरोप है कि पुलिस ने हाल ही में उसके गिरोह के पकड़े दो सदस्यों को आर्म्स देकर झूठा फंसाया। ऑडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाईः SDPO वहीं एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि सोनू और पंचमहला थाना के एक स्थानीय चौकीदार के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने की सूचना मिली है, जिसमें रुपए के लेनदेन और दूसरी बातचीत हो रही है और हाल ही में पंचमहला थाना में एक प्राथमिक की दर्ज हुई थी जिसमें एक जेसीबी और अवैध आर्म्स बरामद हुआ था। इस को लेकर में भी दोनों के बीच बातचीत हो रही है। ऑडियो के सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी। सोनू गैंग ने अनंत सिंह को पहले भी दिया था चैलेंज इससे पहले भी सोनू का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो एक शख्स को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस वीडियो में भी सोनू ने कहा था कि ‘अनंत तुमको बचा लेगा क्या?’ ‘जो मूंछ पर ताव देता है, वो मेरे घर पर आया था। क्या कर लिया वो? उसको तो भगा दिए थे।’ वीडियो में वो नौरंगा गोली कांड में मुखबिरी करनी की भी बात हो रही थी। सोनू ने कहा था- अनंत सिंह कुछ बिगाड़ लेंगे क्या पिछले दिनों जो वीडियो वायरल हुआ था वो 4 मिनट का था। इस वीडियो में शिवरतन नाम के शख्स को धमकी दे रहा था। सोनू शिवरतन को जान से मारने की धमकी देता है और कहता है- ‘जो तुम्हारा मुंछ वाला है, उसे भी हम भगा दिए, तुमको काटने पर हड्डियां भी नहीं मिलेंगी।’ सोनू आगे धमकी देता है- जो उससे गद्दारी करता है, उसका नाम लिस्ट में लिखा रहता है।’ वह शिवरतन को चेतावनी देता है कि अगर इस बार वह मिला तो जान से नहीं मारेगा, लेकिन उसके दोनों हाथ-पैर तोड़ देगा। सोनू यह भी कहता है- ‘शिवरतन ने उसके घर में रहकर अनंत सिंह को यह जानकारी दी थी कि सोनू घर पर में अकेले है। वो लोग आए थे क्या हो गया। अनंत सिंह कुछ बिगाड़ लेंगे, सभी जानते हैं कि किसे भागना पड़ा।’ बताया जाता है कि शिवरतन पहले सोनू गैंग के साथ था, लेकिन अब वो अनंत सिंह के लोगों के साथ रहता है। अब जानिए क्या है नौरंगा गोलीकांड 22 जनवरी 2025 की शाम अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच 100 राउंड फायरिंग हुई थी। ग्रामीणों की माने तो शाम साढ़े 4 बजे अनंत सिंह पहुंचे थे, जिसके बाद गोलियां चलीं। अनंत सिंह का कहना था, ‘सोनू-मोनू से उनके आदमी बात करने गए तो उन्होंने फायरिंग की।’ हालांकि उस गांव वालों ने यह भी कहा था कि अनंत सिंह खुद भी फायरिंग कर रहे थे। आखिर किस विवाद को लेकर हुई थी फायरिंग वो समझिए अनंत सिंह ने बताया, ‘ईंट-भट्‌ठे पर 14 हजार की सैलरी पर काम करने वाले मुंशी मुकेश कुमार के पास सोनू-मोनू बकाया पैसा मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने मुंशी के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर करके ताला लगा दिया था।’ अनंत सिंह पंचायती कराने गए थे। इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों ने सोनू-मोनू से कहा, ‘मुकेश के घर का ताला खोल दो, लेकिन वे नहीं माने।’ इसके बाद अनंत सिंह अगले दिन अपने समर्थकों के साथ फिर से नौरंगा गांव में विवाद सुलझाने पहुंचे। तभी फायरिंग हुई। अब जानिए कौन हैं अनंत सिंह अनंत सिंह मोकामा से 5वीं बार विधायक बने हैं। वो इस बार जदयू की टिकट पर विधानसभा पहुंचे हैं। मोकामा को अनंत सिंह का गढ़ कहा जाता है। फिलहाल अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में बेऊर जेल में बंद हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त दुलारचंद की हत्या हुई थी। इस मामले में अनंत सिंह को पुलिस ने अरेस्ट किया था। मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव के गैंगस्टर सोनू का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में वो कॉन्स्टेबल से कह रहा है, ‘थानेदार को हमेशा 1 लाख से 50 हजार पहुंचवाता रहता हूं। फिर भी वो मेरी गाड़ी और मेरे आदमियों को पकड़ रहा है।’ इसमें सोनू मोकामा से जदयू विधायक अनंद सिंह का भी नाम ले रहा है। वो कह रहा है कि अनंत सिंह के कहने पर पंचमहला का थानेदार ये सब कर रहा है। ‘अनंत सिंह पुलिस से मिलकर डरा रहे हैं। थानेदार चाहता है कि मैं अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गवाही ना दूं।’ अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए सोनू का जो ऑडियो सामने आया है उसमें क्या-क्या बातें हुई हैं कहा जा रहा है कि सोनू कॉन्स्टेबल रंजीत से फोन पर बात कर रहा है। हालांकि अभी ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है। इस ऑडियो में सोनू रंजीत से कहता है, पंचमहला थाने के SHO कुंदन कुमार को मैं बराबर लाख-पच्चास हजार रुपए भेजता था। इसके बदले पंचमहला थाना क्षेत्र में सोनू-मोनू गैंग को अवैध धंधा करने की छूट मिली थी। सोनू ऑडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कहता है कि SHO को पैसा लेने के मामले में फंसा देंगे। सोनू, कॉन्स्टेबल रंजीत से कहता है,’मैंने तुम्हारे जरिए SHO को रूपए पहुंचवाए हैं। रंजीत इस बात को कबूल भी करता है। मेरे पास सारे सबूत हैं। मैं सब वायरल कर दूंगा। सोनू कहता है कि SHO ने रूपए लेकर भी जेसीबी जब्त कर लिया।’ सोनू कहता है, ‘जनेऊ पकड़कर कसम खाता हूं कि ऑडियो और वीडियो वायरल करने पर वह बर्बाद हो जाएंगे। SHO ने जब जितने रूपए मांगे वो मैंने दिया है।’ जिस पर कॉन्स्टेबल कहता है कि आप एक्शन लीजिए, लेकिन बीच में उसे नुकसान होगा। सोनू आगे कहता है, SHO ने मेरे पिता को भी धमकी दी और उनपर पिस्टल तान दी। थाना प्रभारी मुझे अनंत सिंह पर दर्ज एफआईआर में कोर्ट में गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे हैं। सोनू ने कहा, उसके पास कॉन्स्टेबल के द्वारा रुपए लेने का वीडियो है। उसके पास कॉन्स्टेबल के रुपए लेते तीन वीडियो है। जिसे वह वायरल कर देगा। सोनू का आरोप है कि पुलिस ने हाल ही में उसके गिरोह के पकड़े दो सदस्यों को आर्म्स देकर झूठा फंसाया। ऑडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाईः SDPO वहीं एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि सोनू और पंचमहला थाना के एक स्थानीय चौकीदार के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने की सूचना मिली है, जिसमें रुपए के लेनदेन और दूसरी बातचीत हो रही है और हाल ही में पंचमहला थाना में एक प्राथमिक की दर्ज हुई थी जिसमें एक जेसीबी और अवैध आर्म्स बरामद हुआ था। इस को लेकर में भी दोनों के बीच बातचीत हो रही है। ऑडियो के सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी। सोनू गैंग ने अनंत सिंह को पहले भी दिया था चैलेंज इससे पहले भी सोनू का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो एक शख्स को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस वीडियो में भी सोनू ने कहा था कि ‘अनंत तुमको बचा लेगा क्या?’ ‘जो मूंछ पर ताव देता है, वो मेरे घर पर आया था। क्या कर लिया वो? उसको तो भगा दिए थे।’ वीडियो में वो नौरंगा गोली कांड में मुखबिरी करनी की भी बात हो रही थी। सोनू ने कहा था- अनंत सिंह कुछ बिगाड़ लेंगे क्या पिछले दिनों जो वीडियो वायरल हुआ था वो 4 मिनट का था। इस वीडियो में शिवरतन नाम के शख्स को धमकी दे रहा था। सोनू शिवरतन को जान से मारने की धमकी देता है और कहता है- ‘जो तुम्हारा मुंछ वाला है, उसे भी हम भगा दिए, तुमको काटने पर हड्डियां भी नहीं मिलेंगी।’ सोनू आगे धमकी देता है- जो उससे गद्दारी करता है, उसका नाम लिस्ट में लिखा रहता है।’ वह शिवरतन को चेतावनी देता है कि अगर इस बार वह मिला तो जान से नहीं मारेगा, लेकिन उसके दोनों हाथ-पैर तोड़ देगा। सोनू यह भी कहता है- ‘शिवरतन ने उसके घर में रहकर अनंत सिंह को यह जानकारी दी थी कि सोनू घर पर में अकेले है। वो लोग आए थे क्या हो गया। अनंत सिंह कुछ बिगाड़ लेंगे, सभी जानते हैं कि किसे भागना पड़ा।’ बताया जाता है कि शिवरतन पहले सोनू गैंग के साथ था, लेकिन अब वो अनंत सिंह के लोगों के साथ रहता है। अब जानिए क्या है नौरंगा गोलीकांड 22 जनवरी 2025 की शाम अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच 100 राउंड फायरिंग हुई थी। ग्रामीणों की माने तो शाम साढ़े 4 बजे अनंत सिंह पहुंचे थे, जिसके बाद गोलियां चलीं। अनंत सिंह का कहना था, ‘सोनू-मोनू से उनके आदमी बात करने गए तो उन्होंने फायरिंग की।’ हालांकि उस गांव वालों ने यह भी कहा था कि अनंत सिंह खुद भी फायरिंग कर रहे थे। आखिर किस विवाद को लेकर हुई थी फायरिंग वो समझिए अनंत सिंह ने बताया, ‘ईंट-भट्‌ठे पर 14 हजार की सैलरी पर काम करने वाले मुंशी मुकेश कुमार के पास सोनू-मोनू बकाया पैसा मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने मुंशी के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर करके ताला लगा दिया था।’ अनंत सिंह पंचायती कराने गए थे। इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों ने सोनू-मोनू से कहा, ‘मुकेश के घर का ताला खोल दो, लेकिन वे नहीं माने।’ इसके बाद अनंत सिंह अगले दिन अपने समर्थकों के साथ फिर से नौरंगा गांव में विवाद सुलझाने पहुंचे। तभी फायरिंग हुई। अब जानिए कौन हैं अनंत सिंह अनंत सिंह मोकामा से 5वीं बार विधायक बने हैं। वो इस बार जदयू की टिकट पर विधानसभा पहुंचे हैं। मोकामा को अनंत सिंह का गढ़ कहा जाता है। फिलहाल अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में बेऊर जेल में बंद हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त दुलारचंद की हत्या हुई थी। इस मामले में अनंत सिंह को पुलिस ने अरेस्ट किया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *