Monalisa Caste: महाकुंभ 2025 से रातों-रात अपनी सादगी और नीली आंखों से मशहूर हुईं रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा भोसले अब मुस्लिम परिवार की बहू बन चुकी हैं। उन्होंने 11 मार्च को मुस्लिम शख्स जो खुद को एक एक्टर बताता है उससे केरल के एक मदिर में शादी कर ली। जिसके बाद से उनकी लव स्टोरी अब एक खौफनाक कानूनी और पारिवारिक जंग में तब्दील हो गई है। मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी के बाद विवादों में घिरीं मोनालिसा ने अब फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर ‘यौन उत्पीड़न’ के बेहद गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। वहीं, उनकी शादी को लव जिहाद कहा जा रहा है। इन सभी चर्चाओं के बीच एक सवाल पैदा होता है कि आखिर मोनालिसा कि जाति क्या है? क्या वह शादी के बाद अब धर्म परिवर्तन कर लेंगी…
मोनालिसा की क्या है जाति? (Maha kumbh Viral Girl Monalisa Caste)
मोनालिसा की जाति की बात करें तो महाकुंभ में माला बेचकर वह वायरल हुई थी। मोनालिसा उर्फ मोनी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के नर्मदा नदी के किनारे बसे सांस्कृतिक और धार्मिक नगर महेश्वर के वार्ड नंबर 9 की निवासी है। वह पारदी (घुमंतू/बंजारा) समुदाय से आती हैं। इस समाज के लोग बताते हैं कि वह मूलतः राजस्थानी राजपूत जाति के हैं, जो महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य हिस्सों में चले गए हैं। यह जहां जाते हैं, वहां की भाषा से उनकी भाषा मिक्स हो जाती है वहीं, उनका समुदाय पारंपरिक रूप से घूम-घूमकर मालाएं बेचने का काम करता है।
वहीं, भोसले (या भोंसले) महाराष्ट्र का एक प्रमुख मराठा क्षत्रिय कुल/जाति है, जो अपनी वीरता, कृषि और पशुपालन के लिए जाने जाते हैं। इस वंश के सबसे प्रसिद्ध शासक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। ऐतिहासिक रूप से, इन्हें राजस्थान के सिसोदिया राजपूतों की एक शाखा माना जाता है जो दक्कन में आकर बस गए थे। हालांकि कुछ सूत्रों में इन्हें कुनबी मराठा भी कहा गया है।

हिंदू मोनालिसा ने की मुस्लिम फरमान से शादी (Hindu Monalisa Marriage With Muslim Farman Khan)
मोनालिसा का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है। ऐसे में वह हिंदू धर्म का ही पालन करती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरहान खान से शादी की है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपना धर्म बदल लिया है और वह जल्द ही इस्लाम को फॉलो करती नजर आएंगी, लेकिन अपनी शादी के बाद मोनालिसा ने साफ किया था कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी और हिंदू ही रहेंगी। साथ ही उन्हंने सनोज मिश्रा पर आरोप भी लगाए हैं।

मोनालिसा के सनोज मिश्रा पर लगाए शोषण के आरोप (Monalisa Big Allegations On Sanoj Mishra)
केरल के कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा अपने पति फरमान के साथ मीडिया के सामने आईं थी। कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोते हुए मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया कि फिल्म की शूटिंग के बहाने डायरेक्टर ने उन्हें 10 बार गलत तरीके से छुआ। मोनालिसा ने भावुक होकर कहा, “मुझे इंसाफ चाहिए। सनोज मिश्रा मेरे साथ गलत काम करना चाहते थे। अब वह मेरी शादी को लेकर मेरे परिवार को भड़का रहे हैं। वह चाहते हैं कि मैं और मेरे पति फरमान मर जाएं।”

सनोज मिश्रा और परिवार का पलटवार
इन संगीन आरोपों के बाद सनोज मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा मोनालिसा को अपनी बेटी की तरह माना और उसे अभिनेत्री बनाया। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की एक गहरी ‘जेहादी साजिश’ करार दिया था।


