शेखपुरा में 80 वर्षीय महिला आग से झुलसी:दुर्गा पूजा के दौरान दीपक से आग लगने पर हादसा, हायर सेंटर रेफर

शेखपुरा में 80 वर्षीय महिला आग से झुलसी:दुर्गा पूजा के दौरान दीपक से आग लगने पर हादसा, हायर सेंटर रेफर

शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के सामाचक मुहल्ले में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला आग से बुरी तरह झुलस गईं। यह घटना चैती दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा के दौरान हुई। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान सामाचक मोहल्ला निवासी योगेश्वर ठाकुर की पत्नी चंद्रिका देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूजा पंडाल में अफरातफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला को हायर सेंटर किया रेफर अस्पताल में महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के छोटे पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उनकी मां घर के पास स्थित पूजा पंडाल में चैती दुर्गा मां की प्रतिमा की पूजा कर रही थीं। पूजा के दौरान प्रतिमा के समीप जल रहे दीपक से उनकी साड़ी में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। इस घटना में बुजुर्ग महिला की छाती, पेट, गर्दन और चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका लगभग 50 प्रतिशत शरीर आग से प्रभावित हुआ है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के सामाचक मुहल्ले में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला आग से बुरी तरह झुलस गईं। यह घटना चैती दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा के दौरान हुई। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान सामाचक मोहल्ला निवासी योगेश्वर ठाकुर की पत्नी चंद्रिका देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूजा पंडाल में अफरातफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला को हायर सेंटर किया रेफर अस्पताल में महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के छोटे पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उनकी मां घर के पास स्थित पूजा पंडाल में चैती दुर्गा मां की प्रतिमा की पूजा कर रही थीं। पूजा के दौरान प्रतिमा के समीप जल रहे दीपक से उनकी साड़ी में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। इस घटना में बुजुर्ग महिला की छाती, पेट, गर्दन और चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका लगभग 50 प्रतिशत शरीर आग से प्रभावित हुआ है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *