चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के कुम्हारिया के दो युवकों की टोंक जिले के सौंफ थाना क्षेत्र के आमली मोड़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। बीती रात करीब 12:30 बजे दोनों ही युवक रवांजना थाना क्षेत्र के अवाना की झोपड़ी गांव से चौथ का बरवाड़ा के कुम्हारिया गांव लौट रहे थे। इसी दौरान किसी कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। फिलहाल दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में रखा गया है। शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा परिजनों एवं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारिया गांव के देवराज छाबड़ी पुत्र पहलाद छाबडी, ओमप्रकाश चेची पुत्र बालू चेची मोटरसाइकिल से अवाना की झोपड़ी गांव में शादी समारोह में गए थे। रात करीब 12:30 बजे दोनों ही मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आमली मोड़ पर मोटरसाइकिल किसी कार से टकरा गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। लोगों को जब इस बात का पता चला तो दोनों को अलीगढ़ CHC में लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके अलीगढ़ CHC जिला टोंक में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।


