पनवाड़ा मेला रोड पर ऑटो-बाइक की भिड़ंत:विधायक के बेटे नितिन मल्होत्रा गंभीर घायल; शिवपुरी रेफर

पनवाड़ा मेला रोड पर ऑटो-बाइक की भिड़ंत:विधायक के बेटे नितिन मल्होत्रा गंभीर घायल; शिवपुरी रेफर

विजयपुर क्षेत्र के विधायक मुकेश मल्होत्रा के बेटे नितिन मल्होत्रा गुरुवार रात पनवाड़ा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई जब नितिन अपनी बाइक से पनवाड़ा मंदिर की ओर से कराहल की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बाइक की सामने से आ रहे एक ऑटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नितिन मल्होत्रा सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है, साथ ही सिर में भी गहरी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल नितिन को तत्काल कराहल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शिवपुरी रेफर किया कराहल अस्पताल में डॉक्टरों ने नितिन को प्राथमिक इलाज दिया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *