दमोह में रामनवमी पर्व से एक दिन पहले गुरुवार रात भगवान श्रीराम की संदेश वाहन रैली निकाली गई। यह रैली मोरगंज गल्ला मंडी से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बूंदाबहू मंदिर पर समाप्त हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। रैली के दौरान बाइक पर सवार युवा ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर विक्रांत गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को रामनवमी पर्व पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। गुप्ता ने सभी से शोभायात्रा में शामिल होकर इसे भव्यता प्रदान करने का आग्रह किया।


