नारनौल में हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत:बारिश से बचने के लिए टीन शेड के नीचे खड़ा था, कार ने मारी टक्कर

नारनौल में हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत:बारिश से बचने के लिए टीन शेड के नीचे खड़ा था, कार ने मारी टक्कर

हरियाणा के नारनौल में हुए एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रही गाड़ी ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे के चाचा राजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार रात करीब 7 बजे उनके भाई के दो बेटे किसी कार्यक्रम में खाना खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण दोनों भाई सड़क के डिवाइडर के पास बने एक टीन शेड के नीचे खड़े हो गए। तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर राजेश शर्मा के अनुसार उसी समय पास के गांव भांखरी की एक कार तेज रफ्तार में और गलत दिशा से आती हुई वहां पहुंची। चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार ने वहां खड़े 10 वर्षीय लक्ष्य को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत बच्चे को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन लक्ष्य को बेहतर इलाज के लिए जयपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता करता मजदूरी मृतक बच्चे की पहचान लक्ष्य के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 10 वर्ष थी और वह दूसरी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता किशन मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लक्ष्य अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का लाडला था। आज होगा पोस्टमार्टम घटना के बाद परिजन बच्चे के शव को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आज उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजन वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *