भोजपुर में चलती बाइक से एक महिला गिर गई। अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान मरसिया गांव निवासी राज बहादुर सिंह की पत्नी चिंता देवी(40) के तौर पर हुई है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे अविनाश कुमार ने बताया कि चैती छठ को लेकर दो दिन मां को लेकर नाना के घर गया था। पूजा खत्म होने के बाद प्रसाद लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में बड़ौरा गांव के पास अचानक ब्रेकर आ गया। बैलेंस बिगड़ने से मां गाड़ी से नीचे सड़क पर गिर गई। गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका को एक पुत्र अविनाश कुमार और एक पुत्री आंचल कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में चलती बाइक से एक महिला गिर गई। अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान मरसिया गांव निवासी राज बहादुर सिंह की पत्नी चिंता देवी(40) के तौर पर हुई है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे अविनाश कुमार ने बताया कि चैती छठ को लेकर दो दिन मां को लेकर नाना के घर गया था। पूजा खत्म होने के बाद प्रसाद लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में बड़ौरा गांव के पास अचानक ब्रेकर आ गया। बैलेंस बिगड़ने से मां गाड़ी से नीचे सड़क पर गिर गई। गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका को एक पुत्र अविनाश कुमार और एक पुत्री आंचल कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


