झारखंड के विभिन्न जिलों में रामनवमी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राम और हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है। मंदिरों में पुराने ध्वज हटाकर नए ध्वज स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं, सुबह से ही घरों और कलश स्थापित मंदिरों में चैत्र नवरात्र का समापन हवन के साथ किया गया। इसके बाद कन्या पूजन और ब्राह्मण भोजन का आयोजन हुआ। दोपहर बाद लगभग सभी जिलों में विभिन्न रामनवमी महासमितियों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएंगी। इनमें लाठी, तलवारबाजी और चाकू के करतब जैसे विभिन्न प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। पहले देखिए कुछ तस्वीरें
सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
राज्य भर में रामनवमी पर निकलने वाली झांकी और शोभा यात्रा को लेकर झारखंड में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। राज्यभर में जैप और इंडियन रिजर्व बटालियन(आइआरबी) के करीब 5000 जवानों के साथ गृह रक्षा वाहिनी के 5400 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षु और नवप्रोन्नत डीएसपी को भी ड्यूटी में लगाया गया है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी जिलों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल तैनात करने और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया है, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। शहर में ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह से बंद
रांची पुलिस की ओर से इस बार रामनवमी पर विशेष तैयारी की गई है। 28 मार्च तक के लिए शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। चारों तरफ ड्रॉप गेट लगाकर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जवानों को स्पष्ट निर्देश है कि वाहन सवारों को किसी भी हाल में आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दें। 27 मार्च की दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। 27 मार्च की सुबह 8 बजे से अगले 20 घंटे के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के बड़े वाहन रिंग रोड होकर गंतव्य तक जा सकेंगे। तपोवन मंदिर पहुंचेंगे सभी अखाड़ा
सुदूर ग्रामीण इलाकों समेत रांची शहर के कई क्षेत्रों के अखाड़ा अपने-अपने धर्म श्री हनुमान झंडा के संग सर्जना चौक के पास लाखों की संख्या में मिलेंगे। यहां से सभी लोग मेन रोड से सुजाता चौक होते हुए तपोवन मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे और भगवान श्री राम के चरणों में धर्मध्वज का पूजन और दर्शन करेंगे। इधर, कोडरमा जिले में रामनवमी का मुख्य कार्यक्रम झुमरीतिलैया शहर के कोडरमा प्रखंड मैदान में होगा। यहां दर्जनों समितियां अपने विशाल जुलूस के साथ पहुंचेंगी और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। सर्वश्रेष्ठ झांकी और करतब दिखाने वालों को मेडल व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। जुलूस मार्ग पर विशेष नजर
रांची में शुक्रवार को निकलने वाले रामनवमी जुलूस मार्ग की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। साथ ही ऊंची इमारतों और छतों पर भी जवान तैनात रहेंगे। पूर्व से चिह्नित संवेदनशील और सांप्रदायिक रूप से प्रभावित इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। झारखंड के विभिन्न जिलों में रामनवमी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राम और हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है। मंदिरों में पुराने ध्वज हटाकर नए ध्वज स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं, सुबह से ही घरों और कलश स्थापित मंदिरों में चैत्र नवरात्र का समापन हवन के साथ किया गया। इसके बाद कन्या पूजन और ब्राह्मण भोजन का आयोजन हुआ। दोपहर बाद लगभग सभी जिलों में विभिन्न रामनवमी महासमितियों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएंगी। इनमें लाठी, तलवारबाजी और चाकू के करतब जैसे विभिन्न प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। पहले देखिए कुछ तस्वीरें
सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
राज्य भर में रामनवमी पर निकलने वाली झांकी और शोभा यात्रा को लेकर झारखंड में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। राज्यभर में जैप और इंडियन रिजर्व बटालियन(आइआरबी) के करीब 5000 जवानों के साथ गृह रक्षा वाहिनी के 5400 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षु और नवप्रोन्नत डीएसपी को भी ड्यूटी में लगाया गया है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी जिलों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल तैनात करने और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया है, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। शहर में ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह से बंद
रांची पुलिस की ओर से इस बार रामनवमी पर विशेष तैयारी की गई है। 28 मार्च तक के लिए शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। चारों तरफ ड्रॉप गेट लगाकर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जवानों को स्पष्ट निर्देश है कि वाहन सवारों को किसी भी हाल में आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दें। 27 मार्च की दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। 27 मार्च की सुबह 8 बजे से अगले 20 घंटे के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के बड़े वाहन रिंग रोड होकर गंतव्य तक जा सकेंगे। तपोवन मंदिर पहुंचेंगे सभी अखाड़ा
सुदूर ग्रामीण इलाकों समेत रांची शहर के कई क्षेत्रों के अखाड़ा अपने-अपने धर्म श्री हनुमान झंडा के संग सर्जना चौक के पास लाखों की संख्या में मिलेंगे। यहां से सभी लोग मेन रोड से सुजाता चौक होते हुए तपोवन मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे और भगवान श्री राम के चरणों में धर्मध्वज का पूजन और दर्शन करेंगे। इधर, कोडरमा जिले में रामनवमी का मुख्य कार्यक्रम झुमरीतिलैया शहर के कोडरमा प्रखंड मैदान में होगा। यहां दर्जनों समितियां अपने विशाल जुलूस के साथ पहुंचेंगी और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। सर्वश्रेष्ठ झांकी और करतब दिखाने वालों को मेडल व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। जुलूस मार्ग पर विशेष नजर
रांची में शुक्रवार को निकलने वाले रामनवमी जुलूस मार्ग की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। साथ ही ऊंची इमारतों और छतों पर भी जवान तैनात रहेंगे। पूर्व से चिह्नित संवेदनशील और सांप्रदायिक रूप से प्रभावित इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।