रामनवमी पर गरीबनाथ मंदिर में सुबह 5 बजे से जलाभिषेक:करबला से निकलेगी शोभायात्रा, 5 KM की यात्रा में हजारों भक्त होंगे शामिल

रामनवमी पर गरीबनाथ मंदिर में सुबह 5 बजे से जलाभिषेक:करबला से निकलेगी शोभायात्रा, 5 KM की यात्रा में हजारों भक्त होंगे शामिल

मुजफ्फरपुर रामनवमी महापर्व पर सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रमुख मंदिर गरीबनाथ धाम सुबह 5 बजे से जलाभिषेक की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दिनभर यहां दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि रात में बाबा का महाश्रृंगार किया जाएगा। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि दिन में भगवान राम परिवार का विशेष श्रृंगार-पूजन कर भोग लगाया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को मंदिर परिसर में गौ-पूजन एवं फलाहार का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव एनके सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा रामनवमी के मौके पर शहर में अलग-अलग स्थानों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सिकंदरपुर से तैयार झांकियां करबला पहुंचेंगी, जहां से दोपहर 1 बजे शोभायात्रा निकलेगी और शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष रविनाथ रजक के अनुसार, यह शोभायात्रा करीब 5 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिसमें प्रशासन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिरों में विशेष तैयारी, रामधुन से गूंजा शहर शहर के प्रमुख मंदिर बगलामुखी, राजराजेश्वरी, गोला रोड स्थित दुर्गा स्थान, रामदयालु का मुक्तिनाथ मंदिर, साहूपोखर, सर्वेश्वरनाथ, भगवानपुर हनुमान मंदिर, चित्रकूट नगर हनुमान मंदिर और बीबीगंज माई स्थान में विशेष तैयारियां की गई हैं। रामनवमी से एक दिन पहले गुरुवार को कई मंदिरों में 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम भी शुरू हुआ। पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल है। श्रद्धालु भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर रामनवमी महापर्व पर सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रमुख मंदिर गरीबनाथ धाम सुबह 5 बजे से जलाभिषेक की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दिनभर यहां दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि रात में बाबा का महाश्रृंगार किया जाएगा। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि दिन में भगवान राम परिवार का विशेष श्रृंगार-पूजन कर भोग लगाया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को मंदिर परिसर में गौ-पूजन एवं फलाहार का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव एनके सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा रामनवमी के मौके पर शहर में अलग-अलग स्थानों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सिकंदरपुर से तैयार झांकियां करबला पहुंचेंगी, जहां से दोपहर 1 बजे शोभायात्रा निकलेगी और शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष रविनाथ रजक के अनुसार, यह शोभायात्रा करीब 5 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिसमें प्रशासन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिरों में विशेष तैयारी, रामधुन से गूंजा शहर शहर के प्रमुख मंदिर बगलामुखी, राजराजेश्वरी, गोला रोड स्थित दुर्गा स्थान, रामदयालु का मुक्तिनाथ मंदिर, साहूपोखर, सर्वेश्वरनाथ, भगवानपुर हनुमान मंदिर, चित्रकूट नगर हनुमान मंदिर और बीबीगंज माई स्थान में विशेष तैयारियां की गई हैं। रामनवमी से एक दिन पहले गुरुवार को कई मंदिरों में 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम भी शुरू हुआ। पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल है। श्रद्धालु भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *