पटना सिटी के जल्ला हनुमान मंदिर में रामनवमी के अवसर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर के कपाट शुक्रवार सुबह 4 बजे खोल दिए गए, ताकि सुबह से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं के लिए 2500 किलोग्राम नैवेद्यम का स्टॉक किया गया है। प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि जरूरत पड़ने पर नैवेद्यम की कोई कमी नहीं होगी। पिछले साल से ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना मंदिर प्रबंधन समिति के रंगास्वामी बालाजी ने बताया कि, ‘इस वर्ष रामनवमी पर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे मंदिर परिसर की निगरानी 48 सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिससे वे आसानी से मंदिर तक पहुंच कर दर्शन कर सकें। भीड़ कंट्रोल करने के लिए स्वयंसेवक तैनात भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। स्वयंसेवकों की एक टीम भी तैनात रहेगी जो श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देगी और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगी। चिकित्सा सुविधा के लिए एक अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां प्राथमिक उपचार उपलब्ध रहेगा। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और धार्मिक कार्यक्रमों की भी विशेष रूपरेखा तैयार की गई है। पटना सिटी के जल्ला हनुमान मंदिर में रामनवमी के अवसर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर के कपाट शुक्रवार सुबह 4 बजे खोल दिए गए, ताकि सुबह से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं के लिए 2500 किलोग्राम नैवेद्यम का स्टॉक किया गया है। प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि जरूरत पड़ने पर नैवेद्यम की कोई कमी नहीं होगी। पिछले साल से ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना मंदिर प्रबंधन समिति के रंगास्वामी बालाजी ने बताया कि, ‘इस वर्ष रामनवमी पर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे मंदिर परिसर की निगरानी 48 सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिससे वे आसानी से मंदिर तक पहुंच कर दर्शन कर सकें। भीड़ कंट्रोल करने के लिए स्वयंसेवक तैनात भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। स्वयंसेवकों की एक टीम भी तैनात रहेगी जो श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देगी और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगी। चिकित्सा सुविधा के लिए एक अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां प्राथमिक उपचार उपलब्ध रहेगा। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और धार्मिक कार्यक्रमों की भी विशेष रूपरेखा तैयार की गई है।


