बांका के सुईया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। इस संबंध में गुरुवार शाम कटोरिया थाना परिसर में एसडीपीओ बेलहर रविन्द्र मोहन प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुईया थाना क्षेत्र के भेलवा हाई स्कूल के पास तीन संदिग्ध युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 को पकड़ा सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की योजना बनाई। इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा, अनि आकाश आर्यन, अनि राजू पांडेय, सअनि चंदन कुमार, सअनि दिनेश राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने भेलवा हाई स्कूल के समीप घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से देसी कट्टा, देसी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बुरहीखार निवासी उचित राय के पुत्र गुड्डू राय (20 वर्ष), मदन राय के पुत्र नितीश कुमार (22 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के जरूहीलिया निवासी राज किशोर के पुत्र अमन कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज इस संबंध में सुईया थाना कांड संख्या 29/26 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि गुरुवार को ही इन आरोपियों ने भेलवा के पास एक फेरी वाले से पिस्टल दिखाकर छिनतई की थी। पुलिस मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका के सुईया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। इस संबंध में गुरुवार शाम कटोरिया थाना परिसर में एसडीपीओ बेलहर रविन्द्र मोहन प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुईया थाना क्षेत्र के भेलवा हाई स्कूल के पास तीन संदिग्ध युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 को पकड़ा सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की योजना बनाई। इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा, अनि आकाश आर्यन, अनि राजू पांडेय, सअनि चंदन कुमार, सअनि दिनेश राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने भेलवा हाई स्कूल के समीप घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से देसी कट्टा, देसी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बुरहीखार निवासी उचित राय के पुत्र गुड्डू राय (20 वर्ष), मदन राय के पुत्र नितीश कुमार (22 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के जरूहीलिया निवासी राज किशोर के पुत्र अमन कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज इस संबंध में सुईया थाना कांड संख्या 29/26 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि गुरुवार को ही इन आरोपियों ने भेलवा के पास एक फेरी वाले से पिस्टल दिखाकर छिनतई की थी। पुलिस मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।


