बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज राज्य के 38 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बाकी 26 जिलों में मौसम खराब रहने, हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 मार्च को प्री-मानसून गतिविधियों का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम ऐसा क्यों बना हुआ है मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बिहार में इस बदलाव के पीछे कई अहम कारण हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाएं राज्य के ऊपर सक्रिय हो गई हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी बना हुआ है, जिससे वातावरण में अस्थिरता बढ़ी है। दिन में तापमान बढ़ने और रात में ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ऊष्मा और नमी का टकराव हो रहा है। यही टकराव बादलों के तेजी से विकास, मेघगर्जन और आंधी-तूफान को जन्म दे रहा है। इसके अलावा हवा की दिशा में लगातार बदलाव और दबाव क्षेत्र बनने से तेज हवाओं और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। पटना में छाए रहेंगे बादल पटना में भी अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में तेज हवा चल सकती है। 27 मार्च को खासकर दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 28 मार्च को भी मौसम अस्थिर बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज राज्य के 38 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बाकी 26 जिलों में मौसम खराब रहने, हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 मार्च को प्री-मानसून गतिविधियों का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम ऐसा क्यों बना हुआ है मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बिहार में इस बदलाव के पीछे कई अहम कारण हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाएं राज्य के ऊपर सक्रिय हो गई हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी बना हुआ है, जिससे वातावरण में अस्थिरता बढ़ी है। दिन में तापमान बढ़ने और रात में ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ऊष्मा और नमी का टकराव हो रहा है। यही टकराव बादलों के तेजी से विकास, मेघगर्जन और आंधी-तूफान को जन्म दे रहा है। इसके अलावा हवा की दिशा में लगातार बदलाव और दबाव क्षेत्र बनने से तेज हवाओं और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। पटना में छाए रहेंगे बादल पटना में भी अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में तेज हवा चल सकती है। 27 मार्च को खासकर दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 28 मार्च को भी मौसम अस्थिर बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।


