सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में गुटखा उधार न देने को लेकर हुए मामूली विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। निर्मली पंचायत के मेहता टोला वार्ड नंबर-7 में हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित महिला दुकानदार प्रमिला देवी ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन किशोर उनकी जनरल स्टोर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने ‘राज निवास’ गुटखा उधार मांगा, जिसे देने से महिला ने मना कर दिया। महिला ने उन्हें पास की दुकान से गुटखा लेने को कहा। लड़कों ने दी थी गोली चलने की धमकी गुटखा लेने के बाद तीनों लड़कों ने धमकी दी कि “तुम्हारे ऊपर गोली चलेगी” और वहां से चले गए। लगभग आधे घंटे बाद, तीनों युवक फिर लौटे और दुकान के पास एक राउंड फायरिंग कर दी। उस समय महिला दुकान बंद कर अपने आंगन में चली गई थीं, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रात करीब 8 बजे आरोपियों ने दोबारा महिला के घर के सामने सड़क पर फायरिंग की, जिससे इलाके में और भय का माहौल बन गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। रात करीब 10:30 बजे दो युवक फिर बाइक से गुजरते दिखे, जिन्हें ग्रामीणों ने पहचान लिया। नाबालिग है तीनों आरोपी युवक ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे तेजी से भाग निकले। पीड़िता के पुत्र सोनू कुमार ने पिपरा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरा अभी अज्ञात है। तीनों युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं। पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने गुरुवार देर शाम बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में गुटखा उधार न देने को लेकर हुए मामूली विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। निर्मली पंचायत के मेहता टोला वार्ड नंबर-7 में हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित महिला दुकानदार प्रमिला देवी ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन किशोर उनकी जनरल स्टोर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने ‘राज निवास’ गुटखा उधार मांगा, जिसे देने से महिला ने मना कर दिया। महिला ने उन्हें पास की दुकान से गुटखा लेने को कहा। लड़कों ने दी थी गोली चलने की धमकी गुटखा लेने के बाद तीनों लड़कों ने धमकी दी कि “तुम्हारे ऊपर गोली चलेगी” और वहां से चले गए। लगभग आधे घंटे बाद, तीनों युवक फिर लौटे और दुकान के पास एक राउंड फायरिंग कर दी। उस समय महिला दुकान बंद कर अपने आंगन में चली गई थीं, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रात करीब 8 बजे आरोपियों ने दोबारा महिला के घर के सामने सड़क पर फायरिंग की, जिससे इलाके में और भय का माहौल बन गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। रात करीब 10:30 बजे दो युवक फिर बाइक से गुजरते दिखे, जिन्हें ग्रामीणों ने पहचान लिया। नाबालिग है तीनों आरोपी युवक ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे तेजी से भाग निकले। पीड़िता के पुत्र सोनू कुमार ने पिपरा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरा अभी अज्ञात है। तीनों युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं। पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने गुरुवार देर शाम बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


