ग्वालियर। शहर से सटे शंकरपुर में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मशीनों की मदद से लगभग डेढ़ बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर हुई कार्रवाई में उस हिस्से से कब्जा हटाया, जहां निगम की पानी की टंकी के लिए आरक्षित था। तहसीलदार महेन्द्र यादव ने बताया कि करीब 2 हजार वर्गफुट क्षेत्र में दीवार बनाकर अवैध रूप से फड़ का संचालन किया जा रहा था। बहोड़ापुर और पुरानी छावनी में सबसे ज्यादा अवैध फड़ हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से यह लोग अब सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने लगे हैं।


