बाबा बालक नाथ मंदिर मजीठा रोड से प्रभातफेरी

बाबा बालक नाथ मंदिर मजीठा रोड से प्रभातफेरी

अमृतसर| मजीठा रोड 88 फीट रोड स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में से वीरवार शाम को संगत के सहयोग से फेरी निकली। मंदिर कमेटी की ओर से पालकी में बाबा जी का चित्रपट विराजमान करके मंदिर से फेरी आरंभ की गई। फेरी के पीछे-पीछे महिला भजन मंडली द्वारा बाबा बालक नाथ जी का गुणगान किया। मंदिर से शुरू होकर यह फेरी कई भक्तों के घर में पहुंची। यहां फेरी का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया गया। इसी दौरान भक्तों की ओर से फेरी में शामिल संगत के लिए खाने पीने का सामान प्रसाद के रूप में बांटा। यह फेरी शाम 5 बजे से लेकर रात तक निकाली गई। इसमें मंदिर कमेटी के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। गौर है कि हिमाचल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र के मेले चल रहे हैं। इस मेले में जाने से पहले बाबा बालक नाथ जी के मंदिरों से फेरी निकाली जाती है। फेरी दौरान बाबा के भक्त आटा और गुड भेंट करते हैं ताकि बाबा जी के बनने वाले रोट प्रसाद में उनका भी सहयोग पड़ सके। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *