बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी: डॉ. गर्ग

बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी: डॉ. गर्ग

अमृतसर| पल्स हॉस्पिटल (ईएमसी हॉस्पिटल की एक यूनिट) के विशेषज्ञ डॉ. मनीष गर्ग ने कहा कि बार-बार पेशाब आना शरीर में पनप रही गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति को रात में बार-बार उठना पड़ रहा है, तो इसे हल्के में लेना जोखिम भरा हो सकता है। डॉ. गर्ग के अनुसार, इसके पीछे यूरिन इंफेक्शन, डायबिटीज, प्रोस्टेट की समस्या या ओवरएक्टिव ब्लैडर जैसे कारण हो सकते हैं। यदि पेशाब के दौरान जलन, दर्द या खून आने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच अनिवार्य है। पल्स हॉस्पिटल में आधुनिक सुविधाओं के जरिए सटीक डायग्नोसिस और उपचार उपलब्ध है। डॉ. मनीष सलाह कहा कि पर्याप्त पानी पिएं, लेकिन कैफीन व अल्कोहल का सेवन सीमित रखें। समय पर डॉक्टरी परामर्श भविष्य की जटिलताओं से बचा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *