सस्टेनेबल फार्मिंग अपनाने वाले 250 किसान सम्मानित

सस्टेनेबल फार्मिंग अपनाने वाले 250 किसान सम्मानित

अमृतसर| सस्टेनेबल फार्मिंग (टिकाऊ खेती) को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ खालसा यूनिवर्सिटी में एक विशेष सम्मान समारोह करवाया गया। इस कार्यक्रम में राज्य भर के उन 250 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पराली न जलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एडीसी रूपिंदर पाल सिंह, एसडीएम मजीठा पियूषा बुरड़क और वाइस-चांसलर डॉ. मेहल सिंह ने किसानों के प्रयासों की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *