सिटी रिपोर्टर|गोविंदपुर गोविंदपुर प्रखंड के धनपुरी गांव स्थित इंडेन गैस गोदाम पर गुरुवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। घरेलू गैस सिलेंडर आने की सूचना मिलते ही दूर-दराज के गांवों से लोग खाली सिलेंडर लेकर गोदाम पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालात यह रहे कि ट्रक पर जितने सिलेंडर लदे थे, उससे कहीं अधिक संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए। गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में खड़े हो जाते हैं।घंटों इंतजार के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाता और उन्हें निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ता है। गुरुवार को भी सैकड़ों लोगों की लंबी कतार लगी रही, लेकिन सिलेंडर खत्म होने के बाद कई लोगों को वापस जाना पड़ा।बुधवारा गांव की सोनम कुमारी ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगी थीं, लेकिन पर्ची नहीं होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। वहीं मोहम्मद नन्नू ने कहा कि वे कई बार गोदाम आ चुके हैं, लेकिन हर बार लंबी लाइन और सिलेंडर खत्म होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि पहले की तरह गांव-गांव निर्धारित समय पर वितरण शुरू किया जाए, ताकि लोगों को कड़ी धूप में परेशान न होना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि तेज धूप के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ रही है, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।हालांकि गोदाम कर्मी ने बताया कि निर्धारित अवधि में लोगों को गैस उपलब्ध कराया जा रहा है। सिटी रिपोर्टर|गोविंदपुर गोविंदपुर प्रखंड के धनपुरी गांव स्थित इंडेन गैस गोदाम पर गुरुवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। घरेलू गैस सिलेंडर आने की सूचना मिलते ही दूर-दराज के गांवों से लोग खाली सिलेंडर लेकर गोदाम पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालात यह रहे कि ट्रक पर जितने सिलेंडर लदे थे, उससे कहीं अधिक संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए। गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में खड़े हो जाते हैं।घंटों इंतजार के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाता और उन्हें निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ता है। गुरुवार को भी सैकड़ों लोगों की लंबी कतार लगी रही, लेकिन सिलेंडर खत्म होने के बाद कई लोगों को वापस जाना पड़ा।बुधवारा गांव की सोनम कुमारी ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगी थीं, लेकिन पर्ची नहीं होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। वहीं मोहम्मद नन्नू ने कहा कि वे कई बार गोदाम आ चुके हैं, लेकिन हर बार लंबी लाइन और सिलेंडर खत्म होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि पहले की तरह गांव-गांव निर्धारित समय पर वितरण शुरू किया जाए, ताकि लोगों को कड़ी धूप में परेशान न होना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि तेज धूप के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ रही है, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।हालांकि गोदाम कर्मी ने बताया कि निर्धारित अवधि में लोगों को गैस उपलब्ध कराया जा रहा है।


