पत्रकार की मां के निधन पर लोगों ने संवेदना व्यक्त की

सिटी रिपोर्टर|पकरीबरावां पत्रकार डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा की 76 वर्षीया माता प्रेमलता देवी का बुधवार की रात को निधन हो गया। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार की रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार संभवतः हार्ट अटैक की बजह से उनकी मौत हुई है। गुरुवार को मुंगेर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे पुत्र संजीव कुमार बंटी ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर प्रो. श्रवण कुमार सिन्हा, अधिवक्ता केके सिन्हा, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, शशिभूषण सिन्हा, अमन सिन्हा, नवादा जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, पकरीबरावां इकाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिन्हा सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, सदस्यों, कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष नवलेश कुमार, राजद नेता परमेश्वर मंडल, प्रधान शिक्षक अनिल मिस्त्री, शिक्षक आशीष कुमार, समाजसेवी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, चित्रांश परिवार के अनिल कुमार सिन्हा, अध्यक्ष झूलन प्रसाद, श्यामाकांत सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, विमल कुमार सिन्हा, विकास सिन्हा, सतीश सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, दवा विक्रेता संघ के डॉ. एके शर्मा, अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद, समाजसेवी शंकर कुमार सहित अन्य ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन से कायस्थ टोला पकरीबरावां में गम का माहौल है। सिटी रिपोर्टर|पकरीबरावां पत्रकार डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा की 76 वर्षीया माता प्रेमलता देवी का बुधवार की रात को निधन हो गया। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार की रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार संभवतः हार्ट अटैक की बजह से उनकी मौत हुई है। गुरुवार को मुंगेर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे पुत्र संजीव कुमार बंटी ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर प्रो. श्रवण कुमार सिन्हा, अधिवक्ता केके सिन्हा, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, शशिभूषण सिन्हा, अमन सिन्हा, नवादा जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, पकरीबरावां इकाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिन्हा सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, सदस्यों, कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष नवलेश कुमार, राजद नेता परमेश्वर मंडल, प्रधान शिक्षक अनिल मिस्त्री, शिक्षक आशीष कुमार, समाजसेवी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, चित्रांश परिवार के अनिल कुमार सिन्हा, अध्यक्ष झूलन प्रसाद, श्यामाकांत सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, विमल कुमार सिन्हा, विकास सिन्हा, सतीश सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, दवा विक्रेता संघ के डॉ. एके शर्मा, अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद, समाजसेवी शंकर कुमार सहित अन्य ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन से कायस्थ टोला पकरीबरावां में गम का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *