गोगरी प्रखंड के पितौझिया ढाला के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक आशा कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। अपराधियों ने उनकी कान की बाली छीनने का प्रयास किया, जिसके दौरान आशा कार्यकर्ता अपनी बाइक से गिरकर घायल हो गईं। घायल आशा कार्यकर्ता की पहचान बसुआ निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनी कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह अनुमंडलीय अस्पताल से अपने घर बसुआ लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और कान की बाली छीनने का प्रयास किया। बाली बचाने की कोशिश में वह अपनी बाइक से गिर गईं और चोटिल हो गईं। हालांकि, सोनी कुमारी अपनी सोने की बाली बचाने में सफल रहीं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने इस संबंध में गोगरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गोगरी थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। गोगरी प्रखंड के पितौझिया ढाला के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक आशा कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। अपराधियों ने उनकी कान की बाली छीनने का प्रयास किया, जिसके दौरान आशा कार्यकर्ता अपनी बाइक से गिरकर घायल हो गईं। घायल आशा कार्यकर्ता की पहचान बसुआ निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनी कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह अनुमंडलीय अस्पताल से अपने घर बसुआ लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और कान की बाली छीनने का प्रयास किया। बाली बचाने की कोशिश में वह अपनी बाइक से गिर गईं और चोटिल हो गईं। हालांकि, सोनी कुमारी अपनी सोने की बाली बचाने में सफल रहीं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने इस संबंध में गोगरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गोगरी थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।


