धरहरा थाना क्षेत्र के चमेली बाग के समीप गुरुवार रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान औराबगीचा निवासी नितेश कुमार और अंबिका यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बसौनी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान धरहरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क किनारे जा गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. रोबिन कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। अंबिका यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि नितेश कुमार का इलाज सीएचसी में जारी है। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। धरहरा थाना क्षेत्र के चमेली बाग के समीप गुरुवार रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान औराबगीचा निवासी नितेश कुमार और अंबिका यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बसौनी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान धरहरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क किनारे जा गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. रोबिन कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। अंबिका यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि नितेश कुमार का इलाज सीएचसी में जारी है। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


