जीतन राम मांझी के करीबी दानिश रिजवान का फायरिंग करते वीडियो वायरल, RJD ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल उठाए

जीतन राम मांझी के करीबी दानिश रिजवान का फायरिंग करते वीडियो वायरल, RJD ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल उठाए

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के करीबी दानिश रिजवान का फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके साथ पार्टी ने लिखा कि बिहार में कानून-व्यवस्था का क्या हाल है और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उसे “गुंडों का राज” बताया। 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के करीबी दानिश रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दानिश रिजवान एक पुलिसकर्मी का पिस्टल लेकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने सवाल उठाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है और आरोप लगाया कि एनडीए शासन में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *