रामनवमी पर अरली कट्टी ओणी राम मंदिर में भक्ति का माहौल

रामनवमी पर अरली कट्टी ओणी राम मंदिर में भक्ति का माहौल

दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव
हुब्बल्ली शहर के अरली कट्टी ओणी स्थित राम मंदिर में रामनवमी को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जहां सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर रामलला का पालना झुलाने की परंपरा निभाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।

भजन-कीर्तन का आयोजन
मंदिर पुजारी रूपा नागराज पंवार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह 10 से 12 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें भक्तगण राम नाम में लीन होकर भक्ति रस में सराबोर होंगे। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। हर वर्ष रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी मंदिर में विशेष सजावट की गई है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *