औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल मोहम्मद गांव में अवैध संबंध के आरोप को लेकर हुई हिंसक घटना हुई। इसमें एक महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस दौरान महिला के पति और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। घायलों की पहचान उमेश चौहान की पत्नी जीरवा देवी, उनके पति उमेश चौहान और बेटी गीता कुमारी के रूप में हुई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने गांव के ही कैलाश राम, उसके पुत्र घुरा राम और चिरैला निवासी उसके दामाद मनोज राम पर हमला करने का आरोप लगाया है। घायल महिला के बेटे दीपू ने बताया कि कैलाश राम की पत्नी अक्सर अपने पति पर शक करती थी और उसकी मां जीरवा देवी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाती थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कहासुनी होती रहती थी। बताया जाता है कि आज इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि बहस के दौरान कैलाश राम के दामाद मनोज राम ने चाकू से हमला कर जीरवा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति उमेश चौहान और बेटी गीता कुमारी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों ने तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। आवेदन मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना मिली थी। हालांकि, किसी के घायल होने के संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल मोहम्मद गांव में अवैध संबंध के आरोप को लेकर हुई हिंसक घटना हुई। इसमें एक महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस दौरान महिला के पति और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। घायलों की पहचान उमेश चौहान की पत्नी जीरवा देवी, उनके पति उमेश चौहान और बेटी गीता कुमारी के रूप में हुई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने गांव के ही कैलाश राम, उसके पुत्र घुरा राम और चिरैला निवासी उसके दामाद मनोज राम पर हमला करने का आरोप लगाया है। घायल महिला के बेटे दीपू ने बताया कि कैलाश राम की पत्नी अक्सर अपने पति पर शक करती थी और उसकी मां जीरवा देवी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाती थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कहासुनी होती रहती थी। बताया जाता है कि आज इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि बहस के दौरान कैलाश राम के दामाद मनोज राम ने चाकू से हमला कर जीरवा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति उमेश चौहान और बेटी गीता कुमारी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों ने तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। आवेदन मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना मिली थी। हालांकि, किसी के घायल होने के संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।


