हरदोई में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़:शाहाबाद-पाली पुलिस ने पेशेवर अपराधी को हथियारों संग पकड़ा

हरदोई में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़:शाहाबाद-पाली पुलिस ने पेशेवर अपराधी को हथियारों संग पकड़ा

हरदोई पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शाहाबाद और पाली पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के निर्देशन में संयुक्त अभियान चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए। यह कार्रवाई गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने मोहल्ला बेनीगंज, थाना पाली निवासी अरविंद उर्फ संजय शुक्ला उर्फ बर्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक डबल बैरल 315 बोर तमंचा, पांच 315 बोर तमंचे और एक 12 बोर तमंचा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त, 26 खोखा कारतूस 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, पांच रांगा और शस्त्र बनाने व मरम्मत करने के उपकरण भी मिले हैं। आरोपी के खिलाफ थाना पाली में धारा 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अवैध शस्त्र बनाने और बेचने का पेशेवर अपराधी है। उस पर पाली थाने में पहले से ही 10 मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *