बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश ने सम्राट-नितिन के कंधे पर रखा हाथ, बाहुबली के मोकामा में चला बुलडोजर, 3 साल की बच्ची से रेप

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश ने सम्राट-नितिन के कंधे पर रखा हाथ, बाहुबली के मोकामा में चला बुलडोजर, 3 साल की बच्ची से रेप

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर नालंदा से है। यहां CM नीतीश के काफिले के आगे एक बच्ची दौड़ी, लेकिन महिला कॉन्स्टेबल ने बच्ची को खींच लिया। वहीं, पटना में नीतीश कुमार ने नितिन नवीन और सम्राट के कंधे पर हाथ रखा। पटना के बाढ़ में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नीतीश कुमार के काफिले के आगे दौड़ी बच्ची नालंदा में CM की समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री अपने कारकेड के साथ उद्घाटन के लिए बढ़ रहे थे। रास्ते में एक बच्ची दौड़ते हुए गाड़ियों की ओर नीतीश की कारकेड की आने लगी। मौके पर मौजूद महिला कॉन्स्टेबल ने बच्ची को खींचकर वहां से हटाया। इसके बाद कारकेड की गाड़ियां एक-एक कर वहां से निकल गईं। इसे लेकर थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरा की स्थिति बन गई। पूरी खबर पढ़ें 2. नीतीश ने सम्राट-नितिन नवीन के कंधे पर रखा हाथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 5वें फेज की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन था। CM ने पटना के बापू सभागार में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “2005 से पहले वाली जो सरकार थी वो कोई काम नहीं करती थी। एक बार गड़बड़ किया तो अपनी पत्नी को CM बना दिया। जैसे ही हम लोगों की सरकार आई हमने सभी वर्गों के लिए काम किया।” अपने संबोधन के आखिर में नीतीश ने लोगों से हाथ उठाने को कहा। इसके बाद मंच पर मौजूद नेता भी खड़े हो गए। नीतीश उनके पास पहुंचे। सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखा। पूरी खबर पढ़ें 3. अनंत सिंह बोले- निशांत में पिता वाले गुण, वही बनें CM मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में जमानत पर बाहर आ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने पटना से बड़हिया तक रोड शो किया। विरोधियों को मोकामा में अपनी ताकत भी दिखाई। अब वो पॉलिटिकली एक्टिव भी हैं। अनंत सिंह नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सीएम बनाना चाहते हैं। जदयू विधायक का कहना है, नीतीश के बाद निशांत ही सीएम फेस हैं। अनंत सिंह ने निशांत को सीएम मटेरियल भी बताया। पूरी खबर पढ़ें 4. 3 साल की बच्ची से रेप, मां के साथ चैती मेला देखने गई थी पटना के बाढ़ में 3 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। वो अपनी मां के साथ चैती मेला में गई थी। घर से एक किमी दूर मेला लगा था। भीड़ में बच्ची मां से बिछड़ गई थी। जिसके बाद मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने काफी खोजबीन की। इसी दौरान 50 मीटर की दूरी पर एक मंदिर के पीछे बच्ची खून से लथपथ मिली। बच्ची की स्थिति ऐसी थी कि वो बोल नहीं पा रही थी। इससे ये पता नहीं चल सका कि उसके साथ किसने गलत किया। परिजन उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए। पूरी खबर पढ़ें 5. वंदेभारत के खाने में कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख जुर्माना भारतीय रेलवे ने अपनी ही कैटरिंग इकाई इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और संबंधित फूड सर्विस प्रोवाइडर पर कार्रवाई की है। पैसेंजर ने वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब क्वालिटी के खाने की शिकायत की थी, जिसके बाद IRCTC पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा संबंधित फूड सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। रेलवे ने ये जानकारी आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर पोस्ट कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘S-SIR’ ‘नटवरलाल’ जैसे कोडवर्ड में घूस लेते IAS IAS संजीव हंस का मामला अब सिर्फ घूस लेने तक सीमित नहीं रहा। जांच में एक पूरा संगठित नेटवर्क सामने आया है। एक साल जेल में रहने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर हंस पर ईडी, एसवीयू और अब सीबीआई के केस दर्ज हैं। एक करोड़ घूस मामले में नया केस भी जुड़ा है। जांच एजेंसियों के दस्तावेज बताते हैं कि हंस ने सीधे पैसे लेने के बजाय अपने 9 करीबी लोगों का नेटवर्क तैयार किया। ये लोग बिचौलियों की तरह काम करते थे। ठेकेदारों और कारोबारियों से कमीशन लेते थे। पूरी खबर पढ़ें 7. अनंत सिंह के आश्वासन के बाद भी चला बुलडोजर बिहार में नीतीश सरकार है, लेकिन बात मोकामा की हो तो केवल एक ही सरकार का नाम आता है छोटे सरकार यानी अनंत सिंह । हाल ही में जेल से निकले छोटे सरकार ने मोकामा में रेलवे कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें अगले तीन महीने तक उनकी जगह से कोई नहीं हटाएगा। इसके बावजूद रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग और RPF की टीम पुलिस बल के साथ मोकामा रेलवे कॉलोनी पहुंची और बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 8. सेंट्रल बैंक में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने दो राउंड की फायरिंग मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब 12:30 बजे तीन बदमाश बैंक में घुसे और महज कुछ ही मिनटों में करीब 1 लाख 30 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करीब 1 लाख 30 हजार रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी होगी। पूरी खबर पढ़ें 9. रामनवमी पर नितिन नवीन करेंगे 52 शोभायात्रा का सम्मान पटना के डाक बंगला चौराहा पर आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा न केवल बिहार, बल्कि उत्तर भारत के सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक बन चुकी है। वर्ष 2026 की रामनवमी के अवसर पर इस बार की तैयारियां पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन बतौर रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा लेने वह कल रात ही पटना भी पहुंच गए है। पूरी खबर पढ़ें 10. मधेपुरा की 5 साल की मासूम से पंजाब में रेप मधेपुरा की 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 45 साल के व्यक्ति ने पंजाब में रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। फिर बच्ची के साथ मारपीट की फिर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की हालत खराब होने के बाद परिजन जब उसे अस्पताल लेकर गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपी रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है। पूरी खबर पढ़ें 11. सिविल कोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला जज के ऑफिशियल ईमेल पर करीब 11:30 बजे एक मेल मिला। जिसमें कोर्ट परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर सभी वकीलों, कर्मियों और आम लोगों को बाहर निकाल दिया गया। स्थिति को देखते हुए कोर्ट में सभी न्यायिक काम को दोपहर 2:00 बजे तक के लिए रोक दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 12. पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत 5 घायल सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना में करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना सीतापुर गांव की बताई जा रही है, जहां पुलिस शराब मामले में फरार अभियुक्त को पकड़ने गई थी। करजाइन थाना की पुलिस टीम बुधवार देर रात करीब पौने तीन बजे सीतापुर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। पूरी खबर पढ़ें 13. शोभा यात्रा में विराट रंग, तांडव- जयकारे के साथ झूमे लोग बिहार के कई जिलों में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली जा रही है। किशनगंज, कटिहार, गयाजी. गोपालगंज, अररिया, औरंगाबाद और भागलपुर में भक्ति गानों पर लोग झूम रहे हैं। किशनगंज में महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर बुलेट पर निकलीं हैं। कटिहार में 6 साल का बच्चा हाथ में तलवार लेकर तलवारबाजी करता दिखा। शोभा यात्रा में हजारों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में दिखीं। गाजे-बाजे के साथ निकल रही यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. BCM 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा नालंदा जिले के नगरनौसा में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में तैनात BCM (ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर) मनजीत कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।बीसीएम मनजीत कुमार ने आशा कार्यकर्ता की बहाली के एवज में पीड़िता बॉबी कुमारी से 25 हजार रुपए की मांग की थी। परेशान होकर बॉबी ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम बिहार में फिर से एक बार मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर नालंदा से है। यहां CM नीतीश के काफिले के आगे एक बच्ची दौड़ी, लेकिन महिला कॉन्स्टेबल ने बच्ची को खींच लिया। वहीं, पटना में नीतीश कुमार ने नितिन नवीन और सम्राट के कंधे पर हाथ रखा। पटना के बाढ़ में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नीतीश कुमार के काफिले के आगे दौड़ी बच्ची नालंदा में CM की समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री अपने कारकेड के साथ उद्घाटन के लिए बढ़ रहे थे। रास्ते में एक बच्ची दौड़ते हुए गाड़ियों की ओर नीतीश की कारकेड की आने लगी। मौके पर मौजूद महिला कॉन्स्टेबल ने बच्ची को खींचकर वहां से हटाया। इसके बाद कारकेड की गाड़ियां एक-एक कर वहां से निकल गईं। इसे लेकर थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरा की स्थिति बन गई। पूरी खबर पढ़ें 2. नीतीश ने सम्राट-नितिन नवीन के कंधे पर रखा हाथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 5वें फेज की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन था। CM ने पटना के बापू सभागार में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “2005 से पहले वाली जो सरकार थी वो कोई काम नहीं करती थी। एक बार गड़बड़ किया तो अपनी पत्नी को CM बना दिया। जैसे ही हम लोगों की सरकार आई हमने सभी वर्गों के लिए काम किया।” अपने संबोधन के आखिर में नीतीश ने लोगों से हाथ उठाने को कहा। इसके बाद मंच पर मौजूद नेता भी खड़े हो गए। नीतीश उनके पास पहुंचे। सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखा। पूरी खबर पढ़ें 3. अनंत सिंह बोले- निशांत में पिता वाले गुण, वही बनें CM मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में जमानत पर बाहर आ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने पटना से बड़हिया तक रोड शो किया। विरोधियों को मोकामा में अपनी ताकत भी दिखाई। अब वो पॉलिटिकली एक्टिव भी हैं। अनंत सिंह नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सीएम बनाना चाहते हैं। जदयू विधायक का कहना है, नीतीश के बाद निशांत ही सीएम फेस हैं। अनंत सिंह ने निशांत को सीएम मटेरियल भी बताया। पूरी खबर पढ़ें 4. 3 साल की बच्ची से रेप, मां के साथ चैती मेला देखने गई थी पटना के बाढ़ में 3 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। वो अपनी मां के साथ चैती मेला में गई थी। घर से एक किमी दूर मेला लगा था। भीड़ में बच्ची मां से बिछड़ गई थी। जिसके बाद मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने काफी खोजबीन की। इसी दौरान 50 मीटर की दूरी पर एक मंदिर के पीछे बच्ची खून से लथपथ मिली। बच्ची की स्थिति ऐसी थी कि वो बोल नहीं पा रही थी। इससे ये पता नहीं चल सका कि उसके साथ किसने गलत किया। परिजन उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए। पूरी खबर पढ़ें 5. वंदेभारत के खाने में कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख जुर्माना भारतीय रेलवे ने अपनी ही कैटरिंग इकाई इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और संबंधित फूड सर्विस प्रोवाइडर पर कार्रवाई की है। पैसेंजर ने वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब क्वालिटी के खाने की शिकायत की थी, जिसके बाद IRCTC पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा संबंधित फूड सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। रेलवे ने ये जानकारी आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर पोस्ट कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘S-SIR’ ‘नटवरलाल’ जैसे कोडवर्ड में घूस लेते IAS IAS संजीव हंस का मामला अब सिर्फ घूस लेने तक सीमित नहीं रहा। जांच में एक पूरा संगठित नेटवर्क सामने आया है। एक साल जेल में रहने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर हंस पर ईडी, एसवीयू और अब सीबीआई के केस दर्ज हैं। एक करोड़ घूस मामले में नया केस भी जुड़ा है। जांच एजेंसियों के दस्तावेज बताते हैं कि हंस ने सीधे पैसे लेने के बजाय अपने 9 करीबी लोगों का नेटवर्क तैयार किया। ये लोग बिचौलियों की तरह काम करते थे। ठेकेदारों और कारोबारियों से कमीशन लेते थे। पूरी खबर पढ़ें 7. अनंत सिंह के आश्वासन के बाद भी चला बुलडोजर बिहार में नीतीश सरकार है, लेकिन बात मोकामा की हो तो केवल एक ही सरकार का नाम आता है छोटे सरकार यानी अनंत सिंह । हाल ही में जेल से निकले छोटे सरकार ने मोकामा में रेलवे कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें अगले तीन महीने तक उनकी जगह से कोई नहीं हटाएगा। इसके बावजूद रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग और RPF की टीम पुलिस बल के साथ मोकामा रेलवे कॉलोनी पहुंची और बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 8. सेंट्रल बैंक में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने दो राउंड की फायरिंग मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब 12:30 बजे तीन बदमाश बैंक में घुसे और महज कुछ ही मिनटों में करीब 1 लाख 30 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करीब 1 लाख 30 हजार रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी होगी। पूरी खबर पढ़ें 9. रामनवमी पर नितिन नवीन करेंगे 52 शोभायात्रा का सम्मान पटना के डाक बंगला चौराहा पर आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा न केवल बिहार, बल्कि उत्तर भारत के सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक बन चुकी है। वर्ष 2026 की रामनवमी के अवसर पर इस बार की तैयारियां पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन बतौर रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा लेने वह कल रात ही पटना भी पहुंच गए है। पूरी खबर पढ़ें 10. मधेपुरा की 5 साल की मासूम से पंजाब में रेप मधेपुरा की 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 45 साल के व्यक्ति ने पंजाब में रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। फिर बच्ची के साथ मारपीट की फिर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की हालत खराब होने के बाद परिजन जब उसे अस्पताल लेकर गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपी रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है। पूरी खबर पढ़ें 11. सिविल कोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला जज के ऑफिशियल ईमेल पर करीब 11:30 बजे एक मेल मिला। जिसमें कोर्ट परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर सभी वकीलों, कर्मियों और आम लोगों को बाहर निकाल दिया गया। स्थिति को देखते हुए कोर्ट में सभी न्यायिक काम को दोपहर 2:00 बजे तक के लिए रोक दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 12. पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत 5 घायल सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना में करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना सीतापुर गांव की बताई जा रही है, जहां पुलिस शराब मामले में फरार अभियुक्त को पकड़ने गई थी। करजाइन थाना की पुलिस टीम बुधवार देर रात करीब पौने तीन बजे सीतापुर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। पूरी खबर पढ़ें 13. शोभा यात्रा में विराट रंग, तांडव- जयकारे के साथ झूमे लोग बिहार के कई जिलों में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली जा रही है। किशनगंज, कटिहार, गयाजी. गोपालगंज, अररिया, औरंगाबाद और भागलपुर में भक्ति गानों पर लोग झूम रहे हैं। किशनगंज में महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर बुलेट पर निकलीं हैं। कटिहार में 6 साल का बच्चा हाथ में तलवार लेकर तलवारबाजी करता दिखा। शोभा यात्रा में हजारों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में दिखीं। गाजे-बाजे के साथ निकल रही यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. BCM 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा नालंदा जिले के नगरनौसा में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में तैनात BCM (ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर) मनजीत कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।बीसीएम मनजीत कुमार ने आशा कार्यकर्ता की बहाली के एवज में पीड़िता बॉबी कुमारी से 25 हजार रुपए की मांग की थी। परेशान होकर बॉबी ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम बिहार में फिर से एक बार मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *