डबवाली युवक लड़की को शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ पहुंचा:इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, 10 दिन होटल में रूके, फर्जी आधार कार्ड बनवाया

डबवाली युवक लड़की को शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ पहुंचा:इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, 10 दिन होटल में रूके, फर्जी आधार कार्ड बनवाया

सिरसा के डबवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी युवक लड़की को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ ले गया। वहां पर उसे 10 दिन तक अपने पास रखा। लड़की का एक फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया, जिसमें उम्र अधिक दिखाई हुई थी। इस पर चंडीगढ़ में होटल में कमरा आसानी से मिल गया। पुलिस के अनुसार, युवक और लड़की दोनों अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। लड़की इन दिनों घर पर ही रहती थी और उसकी इंस्टाग्राम पर युवक से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और संपर्क में आ गए। आरोपी युवक ने एक दिन घर पर भी मौका पाकर उसके साथ गलत काम किया। करीब 25 दिन पहले युवक लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ चंडीगढ़ ले गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक परिवार की खेती-बाड़ी ही करता है। इसकी सूचना नाबालिग के परिवार ने पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने दाबिश दी। युवक ने कोर्ट से अग्रिम जमानत के लिए याचिका डाली, जिसके बाद उसे पुलिस ने काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिले के चकेरिया गांव निवासी स्वर्ण सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। जानिएं पूरा मामला क्या है कालांवाली थाना प्रभारी पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि कालांवाली क्षेत्र में एक गांव से नाबालिग मिसिंग हुई थी। इसकी एक मार्च 2026 को पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर आरोपी युवक द्वारा उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले जाने पर आईपीसी की धारा 137(2) व 96 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने पीड़िता को बरामद कर लीगल एड काउंसिल के समक्ष ब्यान दर्ज कराएं, जिसके आधार पर आईपीसी धारा 64(2 एम) 351(2), धारा 6 पॉक्सो एक्ट व बाल विवाह अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *