अब सीवान में करें जुडिओ मॉल में शॉपिंग:कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स 29 तो कपड़ों की रेंज मात्र 49 रुपये से शुरू

अब सीवान में करें जुडिओ मॉल में शॉपिंग:कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स 29 तो कपड़ों की रेंज मात्र 49 रुपये से शुरू

सीवान शहर के राजेन्द्र पथ स्थित श्री आरएल टावर में गुरुवार को टाटा ग्रुप के प्रतिष्ठित ब्रांड जुडिओ के नए मॉल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन की सबसे खास बात रही कि मॉल मालिक बबलू सिंह ने फीता अपनी पुत्री प्रतिष्ठा सिंह से कटवाया। नवरात्र के पावन अवसर पर बेटी को प्राथमिकता देने का यह संदेश लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना रहा। बबलू सिंह ने बताया कि बेटियां लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं और ऐसे शुभ समय में किसी विशेष अतिथि के बजाय अपनी बेटी से उद्घाटन कराना उनके लिए गर्व और आस्था दोनों का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सारण प्रमंडल में यह जुडिओ का पहला ब्रांच है। अब तक यह ब्रांड केवल बड़े शहरों जैसे पटना और मुजफ्फरपुर तक सीमित था, लेकिन अब सीवान जैसे शहर में इसकी शुरुआत स्थानीय लोगों के लिए बड़ी सुविधा मानी जा रही है। मॉल की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमतें हैं। यहां कपड़ों की रेंज मात्र 49 रुपये से शुरू होकर 999 रुपये तक उपलब्ध है, वहीं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की कीमत सिर्फ 29 रुपये से शुरू होती है। बबलू सिंह ने कहा कि इस मॉल को खासतौर पर मिडिल क्लास परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स मिल सकें। ब्यूटी प्रोडक्ट्स-ट्रेंडी कपड़े सस्ते दामों पर जुडिओ की टीम से जुड़े सूरज राज ने भी भरोसा दिलाया कि यह ब्रांड गुणवत्ता के मामले में कभी समझौता नहीं करता। उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर हर तरह के ट्रेंडी कपड़े बेहद सस्ते दामों में मिलेंगे। उद्घाटन समारोह में स्थानीय वार्ड पार्षद आलोक सिंह समेत कंपनी के प्रतिनिधि मनीष सिंह, प्रदीप कुमार और साकेत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीवान में इस नए मॉल के खुलने से जहां एक ओर बेटियों के सम्मान का संदेश गया, वहीं दूसरी ओर कम कीमत में बेहतर विकल्प मिलने से आम लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। सीवान शहर के राजेन्द्र पथ स्थित श्री आरएल टावर में गुरुवार को टाटा ग्रुप के प्रतिष्ठित ब्रांड जुडिओ के नए मॉल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन की सबसे खास बात रही कि मॉल मालिक बबलू सिंह ने फीता अपनी पुत्री प्रतिष्ठा सिंह से कटवाया। नवरात्र के पावन अवसर पर बेटी को प्राथमिकता देने का यह संदेश लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना रहा। बबलू सिंह ने बताया कि बेटियां लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं और ऐसे शुभ समय में किसी विशेष अतिथि के बजाय अपनी बेटी से उद्घाटन कराना उनके लिए गर्व और आस्था दोनों का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सारण प्रमंडल में यह जुडिओ का पहला ब्रांच है। अब तक यह ब्रांड केवल बड़े शहरों जैसे पटना और मुजफ्फरपुर तक सीमित था, लेकिन अब सीवान जैसे शहर में इसकी शुरुआत स्थानीय लोगों के लिए बड़ी सुविधा मानी जा रही है। मॉल की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमतें हैं। यहां कपड़ों की रेंज मात्र 49 रुपये से शुरू होकर 999 रुपये तक उपलब्ध है, वहीं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की कीमत सिर्फ 29 रुपये से शुरू होती है। बबलू सिंह ने कहा कि इस मॉल को खासतौर पर मिडिल क्लास परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स मिल सकें। ब्यूटी प्रोडक्ट्स-ट्रेंडी कपड़े सस्ते दामों पर जुडिओ की टीम से जुड़े सूरज राज ने भी भरोसा दिलाया कि यह ब्रांड गुणवत्ता के मामले में कभी समझौता नहीं करता। उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर हर तरह के ट्रेंडी कपड़े बेहद सस्ते दामों में मिलेंगे। उद्घाटन समारोह में स्थानीय वार्ड पार्षद आलोक सिंह समेत कंपनी के प्रतिनिधि मनीष सिंह, प्रदीप कुमार और साकेत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीवान में इस नए मॉल के खुलने से जहां एक ओर बेटियों के सम्मान का संदेश गया, वहीं दूसरी ओर कम कीमत में बेहतर विकल्प मिलने से आम लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *