भागलपुर में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा:भगवान राम की प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र, अलग-अलग राज्यों से पहुंचे हैं कलाकार

भागलपुर में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा:भगवान राम की प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र, अलग-अलग राज्यों से पहुंचे हैं कलाकार

भागलपुर में रामनवमी के अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल चरम पर है। थोड़ी ही देर में भगवा क्रांति की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के घंटाघर चौक से शाम 5 बजे के बाद शोभा यात्रा शुरू होगी, जो अलग-अलग रास्ते से गुजरते हुए बूढ़ानाथ मंदिर में संपन्न होगी। भगवा क्रांति की ओर से पिछले 10 साल से लगातार शोभा यात्रा निकाली जा रही है और इस बार इसे और भी भव्य रूप दिया गया है। यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, पारंपरिक झांकियां और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। खास आकर्षण के तौर पर 14 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा, नासिक बैंड, सजी-धजी बैलगाड़ियां और लेजर लाइट शो शामिल हैं। संरक्षक कुणाल सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम की ओर से जीवंत सांपों के साथ कला प्रदर्शन किया जाएगा, जो इस शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होगा। वहीं, इस बार शोभायात्रा का नेतृत्व हजारों महिलाएं करेंगी, जो आयोजन को और खास बना रहा है। भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा मीडिया प्रभारी नितेश चौबे ने कहा कि यात्रा घंटाघर चौक से निकलकर खलीफाबाग चौक, वैरायटी चौक, स्टेशन चौक और पटेल बाबू रोड होते हुए फिर से घंटाघर, आदमपुर चौक से गुजरते हुए बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समाज और अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से निःशुल्क सेवा शिविर लगाए गए हैं। जो शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द का संदेश देंगे। प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहरवासियों में शोभा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। भागलपुर में रामनवमी के अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल चरम पर है। थोड़ी ही देर में भगवा क्रांति की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के घंटाघर चौक से शाम 5 बजे के बाद शोभा यात्रा शुरू होगी, जो अलग-अलग रास्ते से गुजरते हुए बूढ़ानाथ मंदिर में संपन्न होगी। भगवा क्रांति की ओर से पिछले 10 साल से लगातार शोभा यात्रा निकाली जा रही है और इस बार इसे और भी भव्य रूप दिया गया है। यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, पारंपरिक झांकियां और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। खास आकर्षण के तौर पर 14 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा, नासिक बैंड, सजी-धजी बैलगाड़ियां और लेजर लाइट शो शामिल हैं। संरक्षक कुणाल सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम की ओर से जीवंत सांपों के साथ कला प्रदर्शन किया जाएगा, जो इस शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होगा। वहीं, इस बार शोभायात्रा का नेतृत्व हजारों महिलाएं करेंगी, जो आयोजन को और खास बना रहा है। भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा मीडिया प्रभारी नितेश चौबे ने कहा कि यात्रा घंटाघर चौक से निकलकर खलीफाबाग चौक, वैरायटी चौक, स्टेशन चौक और पटेल बाबू रोड होते हुए फिर से घंटाघर, आदमपुर चौक से गुजरते हुए बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समाज और अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से निःशुल्क सेवा शिविर लगाए गए हैं। जो शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द का संदेश देंगे। प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहरवासियों में शोभा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *